राजस्थान में एक अप्रैल से नही मिलेगा डोडा पोस्त ।।

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

डांगियावास। राजस्थान में एक अप्रैल से सेवन के लिए डोडा पोस्त बंद हो जाएगा। राज्य सरकार ने इसकी तैयारी एक साल पहले ही शुरू कर दी थी। प्रदेशभर में नया सवेरा के तहत कैंप लगाकर इस नशे की लत छुड़वाई गई।
अब 31 मार्च 2016 को सरकार को दिए डोडा-पोस्त बिक्री के लाइसेंस की अवधि खत्म हो जाएगी। इसके बाद करीब 350 दुकानों पर ताला लग जाएगा।
प्रदेश में एक लाख से ज्यादा लोग डोडा-पोस्त के आदी है। आबकारी आयुक्त ने सभी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी अधिकारी को आदेश जारी करते हुए कहा कि 31 मार्च 2016 के बाद डोडा-पोस्त सेवन के लिए नहीं मिलेगा। वे एक अप्रैल को अपने-अपने जिले में दुकानों से डोडा-पोस्त जब्त कर तौल के बाद जलाकर नïष्ट करेंगे। जब्त से लेकर डोडा पोस्त को जलाए जाने तक वीडियोग्राफी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इसकी रिपोर्ट आयुक्त आबकारी उदयपुर को भेजनी होगी। साथ ही डोडा पोस्त के गोदामों की सुरक्षा के लिए संबंधित वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी को वहां की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment