बहुत कुछ कह रही है भारत की जीत पर केजरीवाल की चुप्पी
नई दिल्ली, 20 मार्च। भारत ने पाकिस्तान पर कोलकाता में टी 20 विश्वकप लीग मैच के दौरान शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी विश्व कप में पाकिस्तान पर जीत के क्रम को बरकरार रखने का काम किया। इससे पूरे देश के अंदर खुशी की लहर दौड़ गई। देश की नामी गिरामी और बड़ी हस्तियां इस मैच में भारतीय टीम के जीत का गवाह बनने ईडेन गार्डेन्य के मैदान पर थी तो वहीं भारत की जीत के बाद राजनीति और देश की कई बड़ी हस्तियों ने भी तुरंत ही भारतीय टीम को बधाई देने का काम शुरू कर दिया।
भारत को जीत मिली ही थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से टीम इंडिया के लिए बधाई संदेश ट्विटर पर आ गया। पीएम मोदी ने शनिवार रात ट्वीट किया, 'शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई।
' भारतीय टीम ने पाकिस्तान को छह विकेट से मात दी। इसमें विराट कोहली के नाबाद 55 रनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Congratulations Team India for the amazing victory. #IndvsPak
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2016
लेकिन इस सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारत की जीत से ज्यादा कोहली की पारी भी गई। केजरीवाल ने दिल्ली के मुंडे के खेल की तारीफ करते हुए ट्वीट तो किया दूसरे ट्वीट में भारत माता की जय भी लिखा लेकिन पता नहीं क्यों केजरीवाल ने भारतीय टीम को इस मैच पर जीत के लिए बधाई नहीं दी।
Loved the innings of Delhi da munda @imVkohli
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 19, 2016
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने 'भारत माता की जय' लिखकर ट्वीट किया। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि दिल्ली के मुंडे की पारी देखकर उन्हें खूब मजा आया।
Bharat mata ki jai
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 19, 2016
इससे पहले केजरीवाल भारतीय टीम के जीत पर हमेशा टीम को बधाई देते आए हैं। लेकिन इस बार आखिर केजरीवाल को पूरी टीम के प्रदर्शन और जीत से खुशी का एहसास क्यों नहीं हुआ यह तो समझना थोड़ा मुश्किल है लेकिन केजरीवाल के ट्वीट से पता चल जाता है कि केजरीवाल को इस जीत से ज्यादा कोहली की पारी भा गई। हालांकि इस मामले में टीम इंडिया को जीत की बधाई देनेवालों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता बॉलीवुड से लेकर व्यापार और हर क्षेत्र से जुड़े दिग्गज लोग शामिल थे। सबने कोहली की जमकर तारीफ भी की लेकिन साथ ही टीम इंडिया के जीत के लिए किए गए प्रयासों की सराहना भी सभी करते रहे।
0 comments:
Post a Comment