लद्दाख सीमा पर छह किलोमीटर तक अन्दर घुसे चीनी सैनिक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लद्दाख सीमा पर छह किलोमीटर तक अन्दर घुसे चीनी सैनिक

लेह। लद्दाख सेक्टर में सीमा पर फिर से उल्लंघन करते हुए चीन के सैनिक इस सप्ताह पानगोंग झील के इलाके के निकट भारतीय क्षेत्र में करीब छह किलोमीटर अंदर तक घुस आए। इसके बाद भारत और चीन के सुरक्षाकर्मी आमने-सामने आ गए। इस दौरान वहां गश्त कर रहे आईटीबीपी के जवानों के साथ उनकी काफी देर कर तकरार होती रही। इसी इलाके में अप्रैल और जून 2015 में भी चीन ने घुसपैठ की थी। रक्षा सूत्रों के अनुसार यह घटना आठ मार्च की है। उस दिन पीएलए के करीब 11 सैनिक पानगोंग के निकट 'फिंगर-8 और 'सिरजाप-1 में काल्पनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए, इन जवानों की अगुवाई कर्नल स्तर का एक अधिकारी कर रहा था।

डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, चीन के 11 सैनिक तीन दिन पहले लद्दाख के सिरजाप इलाके में घुस आए थे। इस दौरान चीनी सैनिकों की चार गाडिय़ां भारतीय इलाके में 6 किमी तक अंदर तक देखी गईं। सूत्रों के मुताबिक, वहां तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने चीनी सैनिकों को वहां से लौटने के लिए कहा। चीनी सैनिकों के लौटने से पहले दोनों देशों के जवान कुछ घंटे तक आमने-सामने रहे। इस घटना की पुष्टि करते हुए आर्मी अफसर ने कहा कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment