नमस्कार मित्रों।
भारत माता की जय।।
सबसे पहले बात अगर की जाए तो किसी भी नेता का कार्य जनता की सेवा ही होता हैं।।जिसका निष्पादन करना वर्तमान में व्यंग्य के अतिरिक्त कुछ नहीं लगता।।
किसी भी राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी ग्राम होते हैं और गांव में जननेता सरपंच होता हैं।।
वर्तमान में सरपंच के कार्यकाल को एक वर्ष बीत गया और अधिकतर गांवों में जहाँ बजट की मांग और जलग्रहण के चुनाव सम्पादित होने जैसी व्यापक समस्याओं से जूझ रहे हैं वहीं इन सबके मध्य एक छोटा सा गाँव जालेली नायला का नाम टिमटिमाते तारे की भांति नजर आता हैं।।
इस गाँव के वर्तमान सरपंच डॉ सोहन नायल अन्य सरपंचगण के लिए प्रत्यक्ष मिसाल हैं।।आप उच्च शिक्षित होने के साथ ही परिश्रमी और कर्तव्यपरायण हैं।।आपने जिस प्रकार से विषम हालातों का सामना करते हुए जो विकास की भागीरथी बहायी हैं वो प्रशंशनीय हैं।। मोदी जी का स्वप्न स्वच्छ भारत आपका गाँव उनका स्वप्न सच करता हुआ प्रतीत होता हैं।।गाँव में प्रवेश करते ही ऐसा लगता हैं मानो हम एक स्वच्छ और सुरम्य माहौल में आ गए हो।।।
आशा हैं कि आपके परिश्रम और विकास की ललक से सभी प्रेरणा लेते हुए विकास को प्राथमिकता देंगे तथा संसाधनो की सीमितता और अन्य बहाने नहीं बनाते हुए जनता के सभी आशाओं पर खरा उतरेंगे।।जय हिन्द जय भारत
क्रेडिट: राजकुमार सिंह "आजाद"
0 comments:
Post a Comment