राजस्थान के नौजवान को मिली 2करोड़ 40 लाख की सैलेरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

डांगियावास  । जयपुर. बेहतर करियर के लिए अपनी जॉब छोड़कर अमेरिका में पढ़ाई करने वाला राजस्थान का एक होनहार फेसबुक में करोड़ों रुपए के पैकेज पर नौकरी कर रहा है। भीलवाड़ा के इस युवक का नाम अभिषेक मालू है। भीलवाड़ा के एमएलवी टेक्सटाइल एंड इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने वाले अभिषेक आज फेसबुक में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट पर हैं। अभिषेक यहां के पहले ऐसे युवक हैं जिन्हें फेसबुक कंपनी में जगह मिली हैं, वे एक साल पहले फेसबुक कंपनी से जुड़े हैं। अभिषेक का पैकेज 2.40 करोड़ रुपए है।

अभिषेक, भीलवाड़ा की टेक्सटाइल कॉलेज एल्युमिनी एसोसिएशन के सदस्य भी हैं। उन्होंने पिछले दिनों कॉलेज में एल्युमिनी एसोसिएशन से संपर्क कर जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप देने का प्रस्ताव दिया है। एसोसिएशन सेक्रटरी एवं कॉलेज में आईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर अनुराग जागेटिया ने अभिषेक का प्रस्ताव मिलने के बाद जरूरतमंद छात्रों के नाम और उनकी जरूरतों की जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी है। अभिषेक का परिवार भीलवाड़ा में ही रहता है। उनकी मां टीचर हैं जबकि पिता बीएसएल कंपनी से जुड़े हैं।

नोएडा में सीएससी कंपनी से की थी करियर की शुरुआत
अभिषेक ने वर्ष 2006 में टेक्सटाइल कॉलेज से आईटी में बीटेक किया था। यहां से अभिषेक ने नोएडा की सीएससी कंपनी से करियर की शुरुआत की पर उनका लक्ष्य ऊंचा था। वर्ष 2010 तक नोएडा में काम करने के बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और मास्टर ऑफ साइंस (एमएस) की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। अमेरिका में उन्होंने सेन जोसे स्टेट यूनिवर्सिटी से एमएस किया। दो साल बाद फेसबुक का ऑफर मिला तो मालू ने फेसबुक ज्वाइन कर ली। अभी वे कैलिफोर्निया में रहते हैं।
wwwdangiyawasnews.com परिवार की तरफ से अभिषेक को ढेर सारी शुभकामनाये और बधाई

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment