इस खिलाडी ने ठोका नाबाद तिहरा शतक, उड़ाए 34 चौके और 14 छक्के

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीटरसन ने ठोका नाबाद तिहरा शतक, उड़ाए 34 चौके और 14 छक्के
लंदन। केविन पीटरसन ने इंग्लिश क्रिकेट काउंटी में सर्रे की ओर से खेलते हुए नाबाद तिहरा शतक ठोककर इंग्लैण्ड टीम में वापसी का मजबूत दावा पेश किया है। पीटरसन ने लीसेस्टरशायर के खिलाफ सोमवार को नाबाद 326 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 373 गेंद का सामना किया और 34 चौके और 14 छक्के उड़ाए।
पीटरसन ने लगभग सात घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी की और काउंटी क्रिकेट में दो साल बाद शतक जमाया। यह उनके कॅरियर का 50वां प्रथम श्रेणी शतक है। इस पारी के बूते पीटरसन का इंग्लैण्ड टीम में वापसी का दावा मजबूत हो गया है। इंग्लैण्ड क्रिकेट बोर्ड ने टीम के कोच पीटर मूर्स की छुट्टी कर दी है और एंड्रयू स्ट्रॉस को डायरेक्टर नियुक्त किया है। मूर्स से पीटरसन के रिश्ते तल्ख रहे और इसी के चलते उन्हें टीम से निकाला गया था।
पीटरसन को 2012 में तत्कालीन कप्तान स्ट्रॉस के बारे में मैसेज भेजने के बाद टेस्ट श्रंखला के बीच में ही टीम से निकाल दिया गया था। इंग्लैण्ड टीम की ओर से खेलने के सपने के चलते ही उन्होंने इस साल आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया जबकि उन्हें दो करोड़ रूपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा भी था। इंग्लैण्ड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल आठ जुलाई से एशेज सीरिज शुरू होगी और इसके लिए नए कप्तान पर भी विचार किया जा रहा है।

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment