डांगियावास पिछड़ रह है कोकुण्डा से।

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

डांगियावास ।। आज डांगियावास के समीपवर्ती गाँव कोकुंडा में शादी के कार्यक्रम में जाना हुआ।
कोकुण्डा गाँव में घूमने का मौका मिला।कोकुण्डा की गलियो में घूमने के दौरान मुझे एक चीज देखने को मिली, वो थी गलियो में रौशनी की सुविधा के लिए सौर ऊर्जा चलित स्ट्रीट लाइट।
वैसे ये कोई नई चीज नही है।जिसको देख कर आश्चर्य हो।पर जब मेने इसकी तुलना अपने गाँव डांगियावास से की,तो मेने मेरे गांव को काफी पीछे खड़ा पाया
एक और जहा सौर ऊर्जा इको फ्रेंडली संसाधन के रूप में बहुत उपयोगी साबित हो रहा है वही दूसरी और जहा विधुत की सप्लाई संबव नही हो या मुस्किल से हो ऐसे स्थानों पर लोगो के लिए यह एक वरदान के रूप में साबित हो रहा है ।। जहा तक मेरे गाँव डांगियावास से तुलना का सवाल है तो इस क्षेत्र में हम उनसे बहुत पीछरे हुए है ।। आज हमारा गाँव आधुनिकता के इस दौर में इतना अँधा हो गया है की पर्यावरण के बारे में हमारी सोच को बहुत संकीर्ण बना दिया है । सभी प्रकार के सुख संसाधन की उपलब्धता और जोधपुर शहर से नजदीकी भी इसका एक कारन हो सकता है पर सबसे बड़ा कारण है प्रशाशन की लापरवाही ।
जी हा ।। आज तक हमारे सरपंच महोदय ने कभी इस बारे में गाँव वालो को अवगत तक नही कराया । और न ही इस सम्बन्ध में कोई जागरूकता अभियान चलाया ।जिससे हम इस क्षेत्र में पिछरते चले गये ।।
हमारे गाँव की काफी सारी आबादी ढाणियो और दूर दराज के खेतो में निवास करती है उन लोगो के लिए सौर ऊर्जा काफी उपयोगी साबित हो सकती है व्ही दूसरी और गाँव की गलियों में स्ट्रीट लाइट के रूप में इसका प्रयोग काफी उपयोगी साबित हो सकता है ।। अभी हालत यह है की रात के 9 बजे के बाद आप किसी भी गली या मोहल्ला में जायेंगे तो आपको अँधेरा के सिवाय कुछ नही मिलेग्गा । ऐसी स्थिथि में कोई अनहोनी की आशंका बनी रहती है ।
अभी गाँव में हाल ही में चुनाव संपन हुए है और गाँव ने युवा सरकार का चुनाव किया है ऐसी हालत में हम युवा सरपंच प्रतिनिधि महोदय से उम्मीद कर सकते है की वे इस सम्बन्ध में कुछ कड़े कदम उठाएँगे और गाँव के विकास में भागिदार निभाकर गाँव को रोशन करेंगे

सोजन्य से :-  whatsapp group - युवाओ की पंचायत      

Online news paper  www.dangiyawasnews.blogspot.in

Fb group - DANGIYAWAS YOUTH CLUB 

ATUL DHINDA 9814439677

OM DANGI 8560994458

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment