पुलिस भर्ती दौड़ के अभ्यास के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भरतपुर. लोहागढ़ स्टेडियम के बरामदे में गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक पूर्व सैनिक ने कांस्टेबल भर्ती दौड़ का अभ्यास कराने के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म किया। इससे पूर्व उसने पति को डेढ़ लाख रुपए में नौकरी दिलाने का झांसा भी दिया, जिसके इंतजाम के लिए पति विवाहिता को पूर्व सैनिक के पास छोड़कर गांव चला गया था। घटना की रिपोर्ट अटलबंध थाना में दर्ज कराई गई है।
पुलिस का कहना है कि बरगमा हिंडौनसिटी निवासी 25 वर्षीया विवाहिता ने पुलिस भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की थी तथा शारीरिक दक्षता की परीक्षा 10 मार्च को सुबह 7 बजे भरतपुर में है। चचिया ससुर ने धौरमुई निवासी दिगंबर सिंह परिचय कराया। वह पति के साथ 4 मार्च को पूर्व सैनिक के जघीना गेट भरतपुर स्थित मकान पर आई थी।
दिगंबर सिंह ने पीड़िता के पति को बताया कि वह अब तक कई महिलाओं को पुलिस में कांस्टेबल भर्ती करा चुका है। दिगम्बर सिंह विवाहिता को शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए 4 मार्च को लोहागढ़ स्टेडियम लेकर गया और दौड़ कराई। दिगंबर ने उसके पति से विवाहिता को पुलिस भर्ती के लिए एवज में डेढ़ लाख रुपए की मांग की।
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment