नोकिया 1100 के चहेतों के जरुरी खबर | फिर से नोकिया लांच कर रहा है नोकिया इस मोबाइल को .........जानिए मोबाइल के फीचर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

नई दिल्ली: भारत में मोबाइल की भरोसेमंद कंपनी Nokia एक बार फिर सुर्खियों में है और इसका कारण है 'Nokia 1100'। किसी समय Nokia 1100 बहुत पसंद किया जाता था मगर स्मार्टफोन के इस दौर में यह कहीं खो गया था। परंतु अगर आपको यह फोन पसंद है तो यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। 

दरअसल Nokia 1100 एक बार फिर नए अवतार के साथ वापसी कर रहा है। एक तस्वीर में इस फोन को गूगल के मोबाइल अॅाप्रेटिंग पर चलते हुए दिखाया गया है। गीकबैंच बैंचमार्क के जरिए इस फोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है। बैंचमार्क ने Nokia 1100 को एंड्रायड 5.0 लॅालीपॅाप पर चलते हुए दिखाया है। रिपोर्ट की मानें तो Nokia 1100 तैयार है और इसे टेस्ट किया जा रहा है और यह अगले साल देखने को मिलेगा। एक नजर फोन के अन्य फीचर्स पर :- 

1. 720 पिक्सेल डिस्प्ले
2. क्वार्ड कोर मीडियाटेक (MT6582) प्रोसेसर 
3. 512 MB की रैम
4. 466 MB स्टोरेज  
5. एंड्रायड 5.0 लॅालीपॅाप वर्जन 

गौरतलब है कि Nokia 1100 को 2003 में लॅान्च किया गया था। पूरी दुनिया में 250 मिलियन लोगों ने इस हैंडसेट को खरीदा था और कंपनी ने इसे विश्व का सबसे लोकप्रिय फोन भी कहा था।
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment