जोधपुर शहर से सटी मंडोर पंचायत समिति क्षेत्र
के सरपंचों व पंचायत समिति सदस्यों ने बुधवार
को सामूहिक रूप से पंचायत समिति कार्यालय परिसर में
विशेष सफाई अभियान चलाया।
प्रधान अनुश्री पुनिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी की ओर से शुरू किए स्वच्छ भारत अभियान के तहत
हमने अपनी पंचायत समिति को साफ सुथरा बनाने
का निर्णय कर यह अभियान चलाया। इस अभियान में
पंचायत समिति क्षेत्र की दस महिला सरपंचों सहित
पच्चीस सरपंचों व दस पंचायत समिति सदस्यों ने
अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। पंचायत
समिति कार्यालय परिसर में आज सुबह साढ़े नौ बजे
सभी लोग एकत्र हुए और उन्होंने विशेष सफाई अभियान के
रूप में पूरे परिसर को साफ किया। बड़ी संख्या में सरपंच व
पंचायत समिति सदस्यों को हाथ में झाड़ू थाम सफाई
करते देख कर्मचारियों में भी जोश का संचार हुआ और
उन्होंने भी इस अभियान में अपनी भूमिका निभाई।
सरपंच संघ के अध्यक्ष डॉ. सोहन चौधरी ने
बताया कि पंचायत समिति मुख्यालय के बाद अब
सभी सरपंच अपनी ग्राम पंचायत में इसी तरह का सफाई
अभियान चलाएंगे। ताकि ग्राम पंचायत भवन एकदम साफ
सुथरे नजर आए। वहीं इससे गांव के लोग भी प्रेरित होकर अपने
गांवों में सफाई के प्रति जागरूक हो सकेंगे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment