अब 4999 रु. में खरीदा जा सकता है Xiaomi रीडमी 1S

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

। श्याओमी कंपनी ने अब भारत में एक बार
फिर से भारत में अपने सबसे लोकप्रिय हैंडसेट रीडमी
1S की सेल शुरू कर दी है। ये ओवरकार्ट वेबसाइट के
साथ मिलकर श्याओमी अपने अनबॉक्स्ड (एक बार
पहले खरीदे जा चुके) हैंडसेट्स बेचेगी। इसके अलावा,
रीफर्बिश्ड हैंडसेट्स भी होंगे। ये सेल 23 मार्च को
होगी।
TECH GUIDE: प्रचलित टेक टर्म्स और उनके मतलब
क्या होते हैं रीफर्बिश्ड हैंडसेट्स-
रीफर्बिश्ड हैंडसेट या कोई और इलेक्ट्रॉनिक
इक्विपमेंट वो हैंडसेट्स होते हैं जिन्हें एक बार किसी
ने खरीद लिया हो और फिर किसी ना किसी
कारण से कंपनी को वापस कर दिया हो। इनमें कुछ
सॉफ्टवेयर गड़बड़ी होती है। ओवरक्राफ्ट वेबसाइट के
अनुसार श्याओमी के सभी रीफर्बिश्ड हैंडसेट्स
वेबसाइट के टेस्टिंग प्रोसेस से गुजरे हैं। इन्हें 14 दिन के
अंदर वापस किया जा सकता है और 6 महीने की
वारंटी है।
कीमत -
ओवरक्राफ्ट पर रीफर्बिश्ड हैंडसेट्स की कीमत 4599
रुपए है और अनबॉक्स्ड हैंडसेट्स की कीमत 4999 रुपए
है।

* डिस्प्ले-
Redmi 1s में 4.70 इंच की टच स्क्रीन दी गई है। इस
कैपेसिटिव टच स्क्रीन में 720*1280 पिक्सल का HD
रेजोल्यूशन है। स्क्रीन डेन्सिटी इस फोन में 312
पिक्सल की दी गई है। इसके अलावा, ये फोन 16
मिलियन कलर डिस्प्ले कर सकता है। अगर गौर किया
जाए तो कीमत के हिसाब से HD फीचर्स देकर कंपनी
ने इस फोन में अच्छे डिस्प्ले फीचर्स दिए हैं। 5999 रुपए
की कीमत में ये फोन भारत के बाकी स्मार्टफोन
मेकर्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
* प्रोसेसर-
Xiaomi के इस नए फोन में 1.6 GHz का क्वाड-कोर
प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम
स्नैपड्रैगन 400 MSM8228 प्रोसेसर लगा हुआ है।

* रैम और मेमोरी-
1 GB रैम क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ
मल्टीटास्किंग के लिए दी गई है। इसके अलावा, 8
GB की इंटरनल मेमोरी के साथ इस फोन में यूजर्स
कार्ड की मदद से 64 GB तक एक्सटर्नल मेमोरी बढ़ा
सकते हैं।
* कैमरा-
Xiaomi Redmi 1s में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
दिया गया है। ये कैमरा 3264 x 2448 पिक्सल की
फोटो क्वालिटी देता है। इसके अलावा, कैमरा
फीचर्स में ऑटोफोकस, LED फ्लैश, 1.4 अल्ट्रा-
मेगापिक्सल साइज, जिओ टैगिंग, टच-फोकस, फेस
और स्माइल डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इस फोन से 1080 पिक्सल के फुल HD वीडियोज 30
फ्रेम्स प्रति सेकंड की दर से रिकॉर्ड किए जा सकते
हैं।
फ्रंट कैमरा 1.6 मेगापिक्सल का है, जो वीडियो
कॉलिंग के दौरान अच्छी फोटो क्वालिटी दे
सकता है।

* ऑपरेटिंग सिस्टम-
इस फोन में एंड्रॉइड 4.3 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम
दिया गया है।
* बैटरी और वजन-
158 ग्राम वजन का ये फोन 2000 mAh की बैटरी
पावर के साथ आता है।
*  कनेक्टिविटी-
ये डुअल सिम (मिनी सिम) फोन डुअल स्टैंडबाय
फीचर के साथ 2G और 3G, दोनों नेटवर्क सपोर्ट
करता है। कनेक्टिविटी के मामले में GPRS, EDGE,
वाई-फाई, ब्लूटूथ, वाई-फाई हॉटस्पॉट, वाई-फाई
डायरेक्ट और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर्स देता है।

Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment