कुछ ही दिनों बाद क्रिकेट का महासंग्राम, माने एकदिवसीय वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. मैदान सज चुके हैं, खिलाड़ी तैयार हैं, हिम्मत और उत्साह खेल को नया रंग देने के लिए आपस में घुल चुके हैं.

1. दो नई बॉल

इससे पहले वर्ल्ड कप में 34 ओवर्स के बाद गेंद बदल दी जाती थी पर इस बार दोनों बार नई गेंदे दी जाएगी.

2. केवल दो पॉवरप्ले

पहले दस ओवर्स में दो फील्डर पॉवरप्ले घेरे के बाहर होंगे. इसके अलावा 40वें ओवर से पहले टीमों को पॉवरप्ले लेना होगा जिसमें तीन फील्डर पॉवरप्ले घेरे से बाहर होंगे.

3. फील्डिंग में बदलाव

अब घेरे से बाहर पांच नहीं बल्कि चार फील्डर रहेंगे.

4. स्पिन से सीम तक

इस बार 2011 की तरह स्पिनर्स को फ़ायदा नहीं होने वाला, ऑस्ट्रेलिया के वातावरण में नमी होने के कारण गेंदबाजों को गेंद को घुमाव देने में ऐसा हो रहा है.

5. पार्ट टाइम गेंदबाजों को कम महत्व

इतने सारे बदलावों के बाद, गेंदबाज़ो पर ज़िम्मेदारी ज़्यादा बढ़ जाती है और पार्ट टाइम गेंदबाजों पर कम हो जाती है.

6. बॉलिंग ऐक्शन पर ज़्यादा निगरानी

कुछ जोरदार, कुछ असरदार से साबित होने वाले गेंदबाज़ी ऐक्शन पर अब निगरानी रखी जाने लगी है जिससे की गेंदबाज़ों का अपनी पुरानी तकनीक को बदलना पड़ रहा है. इससे गेंदबाज़ों की गेंदबाज़ी के साथ-साथ बल्लेबाजों की बैटिंग पर भी प्रभाव पड़ेगा.

7. नये खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका

कुछ यंगस्टर्स जैसे विराट कोहली, मिटहैल स्टार्क, मोइन अली, कोरे एंडरसन अपने बल्ले से कुछ धुंआ उड़ाने के लिए बेकरार हैं पर तेंदुलकर, पोंटिंग और मुरलीधरन जैसे दिग्गजों की कमी को टीमों में पूरा करना शायद मुश्किल है.

8. कोई सुपर ओवर नहीं

मैच के टाई हो जाने पर किया जाने वाला सुपर ओवर अब ज़्यादा समय तक नहीं रहने वाला है. मैच टाई हो जाने के बाद ट्रॉफ़ी भी दोनों टीमों के बीच शेयर की जायेगी.

9. रिव्यू सिस्टम से साबित होगा सही निर्णय

हॉट स्पॉट और रियल टाइम स्निकोमीटर पिछली बार से ज़्यादा इस बार प्रभावित रहेंगे. रिव्यू के साथ-साथ एलबीडब्लू का प्रभावित निर्णय लेने में भी बॉल ट्रेकिंग टेक्नोलॉजी सही साबित होगी.

10. अधिक उपहार राशि

अब उपहार राशि आठ मिलियन यूएस डॉलर से बढ़ा कर 10 मिलियन यूएस डॉलर कर दी गई है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि फाइनल-8 में ना पहुंचने के बाद भी उन्हे 35,000 डॉलर दिए जाऐंगे.

11. रन रेट का बढ़ना

2011 में औसतन रन रेट पांच से ऊपर थी लेकिन 2014 में ये बढ़कर 5.42 और न्यूजीलैंड में 5.64 हो चुकी है.

12. आईसीसी फैंटेसी लीग से परिचय

आईसीसी ने 20 जनवरी को आईसीसी फैंटेसी लीग लांच किया, जो क्रिकेट प्रेमियों को उनकी पसंदीदा टीम के साथ बने रहने का मौका देगा. एक क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक तोहफ़ा साबित होगा.

13. ज़्यादा कवरेज

क्रिकेट के इतिहास में ये वर्ल्ड कप सबसे ज़्यादा प्रभावशाली प्रसारण सिद्ध होने वाला है आईसीसी के फेसबुक पेज को मिले 9.8 मिलियन फोलोअर्स ये साबित करने के लिए काफ़ी हैं.
तो चलिए, ऑन कर लिया जाए टीवी और देखा जाए इस बार शॉट लगाते हुए बल्ले का जलवा.