हम भारतीय शादियों में जाने को हमेशा तैयार रहते हैं भले ही वो शादी दोस्त, पड़ोसी या फिर किसी रिश्तेदार की हो, हमें तो बस बारात में नाचने का बहाना चाहिए होता है. इसी शादी की महफ़िल में हमें अजीबो-गरीब डांसर भी देखने को मिलते हैं क्योंकि इनके बिना शादी का मज़ा अधूरा ही रहता है.

1. सबको खींचकर नचाने वाला

ये डांसर बड़े कमाल के होते हैं, क्योंकि इन्हें जितना मज़ा खुद नाचने में आता है उससे कहीं ज्यादा मज़ा दूसरों को खींच-खींच कर नचाने में आता है. जैसे इन्होंने सबको नचाने का ठेका ले रखा हो.

2. माइकल जेक्सन टाइप

इनका डांस देख कर आपको ऐसा लगेगा, मानो आप किसी शादी में नहीं बल्कि डांस के किसी शो में आए हों.

3. मदहोश डांसर

ये इतने काबिल डांसर होते हैं कि इन्हें नाचने के लिए गाने की नहीं सोमरस की ज़रूरत होती है. मदहोश होने के बाद इनका नाचने का अंदाज़ आपको हंसने पर मजबूर कर देता है.

4. जूनियर डांसर

खुशी-खुशी शादी में जाने वाले इन बच्चों को सबसे ज़्यादा दुख तब होता हैं जब इनकी मम्मी ज़बरदस्ती पूरी बारात के सामने इन्हें नाचने पर मजबूर कर देती हैं.

5. बुर्जुगों का अलग कोना

दादा-दादी या नाना-नानी का वो ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ ज़माने की याद दिलाने वाला डांस हमे इतना रास आता है कि हम खुद भी उसी ज़माने में पहुंच जाते हैं.

6. मस्तमौला डांसर

ये बंदा डांस करने में किसी प्रकार की कंजूसी नहीं करता. बल्कि यही एक ऐसा व्यक्ति होता हैं जो परिवार के सभी सद्स्यों के साथ बेझिझक नाचता है.

7. डांस से घबराने वाला

ये प्रजाति आपको हर शादी में आसानी से देखने को मिल जाएगी. यही वो लोग होते हैं जो नाचने के नाम पर दूर भागते हैं और बहुत ज़ोर दिया गया तो सिर्फ़ हाथ-पैर हिलाकर निकल लेते हैं.

8. नौसिखिया डांसर

ये डांसर आपको ऐसे-ऐसे स्टेप्स करके दिखाते हैं, जो शायद ही आपने पहले कहीं देखे हो. इनको डांस का ‘डी’ भी नहीं पता होता, फिर भी इनके पास हर तरह के स्टेप्स का खज़ाना होता है.

9. बॉलीवुड डांसर

बॉलीवुड के हर गाने पर ये लोग हूबहू वैसे ही नाचते हैं जैस उस फिल्म के गाने पर उसके हीरो या हिरोइन ने डांस किया था.

10. बिन बुलाए डांसर

इन बंदो को बारात में डांस करने के लिए किसी तरह के इनविटेशन की ज़रूरत नहीं होती. ये चलते-फिरते दूसरों की शादी में भी ठीक वैसे ही नाचते हैं जैसे आपनों की शादी में नाच रहे हों.
जो भी हो यार! ये डांसर शादी में आकर महौल को रंगीन बना देते हैं.