मैंने इस पोस्ट को निष्पक्ष रूप से लिखा है।न ही किसी का मैं प्रत्यक्ष रूप से समर्थन कर रहा हूँ।कृपया इसे व्यक्तिगत न ले।
डांगियावास में चुनावी सरगर्मियां फिर तेजी से बढ़ने लगी।गाँव में मान मनौवल का दौर चल रहा है।हर खेमे में उठा पटक का दौर चालू हो गया।गाँव में हर आदमी आपको सर्वे करता हुआ नजर आएगा।जो भी आपको गाँव में मिलेगा,वो सिर्फ आपके मुंह से सिर्फ ये उगलवाना चाहेगा की आप किसको वोट दे रहो हो।ताकि वो अपने चहेते को ये बता सके की फलां आदमी आपको वोट नही देगा।
गाँव में ज्यादातर लोग दूसरे का मूड भाँपने में लगे हुए है। जो भी मिलता है वो बस अपने पार्टी को वोट देने की गुजारिश के साथ परिवर्तन की सलाह देता है।
जब डांगियावास न्यूज़ डॉट कॉम ने गाँव के ही भविष्य वक्ता देवा सरगरा से ये जानने की कोशिश की,की इस बार किसके जितने के आसार है तो उसने बताया की गाँव में इस बार सता परिवर्तन नही होगी।।।लेकिन जैसे ही वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए हमने कैमरा उठाया तो देवजी ने भविष्य में आने वाली कठिनाई को समय रहते भांप लिया। और उल्टा फूल्टा जवाब देने लगे।
अंत में मैं सभी पार्टियो से निवेदन करूँगा की कृपया वो देवा को धमकाए नही।।।।न ही रिश्वत दे।
0 comments:
Post a Comment