दिल्ली के पास टोडापुर गाँव में अंग्रेजो के ज़माने से चूल्हा टैक्स लग रहा है। अंग्रेजो के गए जमाने बीत गए,पर अब भी गाँव के लोग भारत सरकार को चूल्हा टैक्स देते है।
क्या है चूल्हा टैक्स- सन 1911 में भारत की राजधानी कोलकाता से बदलकर दिल्ली कर दिया। दिल्ली में सरकारी इमारते के लिए जमींन चाहिए थी तो अंग्रेजो ने दिल्ली के समीपवर्ती 5 गाँवों की जमीं अधिग्रहित कर ली। तथा किसानो को जमीन को कोई मुआवजा नही दिया। यहाँ तक की किसानो के घर का मालिकाना हक़ भी किसानो न देते हुए उनके ऊपर चूल्हा कर लगा दिया। जोकि सालाना भुगतान करना पड़ता था।
लेकीन अब भारत सरकार चेती है तथा किसानो को उनके घर का मालिकाना हक़ देने की पहल की है।
Atul Dhinda

0 comments:
Post a Comment