#jammu #modi #facebook #jodhpur #panchayat chunav #dangiyawas #virat kohli #sunny leone
तेल भरवाते
ही पकड़ी जाएगी चोरी की गाड़ी
नागौर।
चोरी की गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाते ही चोर
पकड़ा जाएगा। सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह
सच होने वाला है। भारत पेट्रोलियम कम्पनी ने अपने
ग्राहकों के लिए इस प्रकार की व्यवस्था शुरू की है,
जिसके तहत चोर द्वारा भारत पेट्रोलियम के पम्प से
गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाते ही मालिक
को एसएमएस जाएगा, जिसमें तेल की मात्रा,
राशि एवं लोकेशन का उल्लेख होगा।
इसके लिए ग्राहक को तेल भरवाने के बाद
इलेक्ट्रॉनिक बिल लेना होगा। एसएमएस से
गाड़ी मालिक हाथों-हाथ सम्बन्घित पुलिस थाने
में रिपोर्ट देकर चोर एवं गाड़ी की लोकेशन
बता सकेंगे।
वाहन मालिक घर बैठे रख सकेंगे नजर
एसएमएस सुविधा से उन
ग्राहकों को भी फायदा होगा,
जिनकी गाड़ी (टैक्सी, ट्रक एवं अन्य भारी वाहन)
ड्राइवर चलाते हैं। आमतौर पर ड्राइवर व कंडक्टर
गाड़ी में तेल कम भरवाते हैं और बिल ज्यादा लेकर
मालिकों को चूना लगाते हैं, लेकिन इस सुविधा के
बाद जैसे ही ड्राइवर गाड़ी में पेट्रोल अथवा डीजल
भरवाएगा, रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एसएमएस से
जानकारी पहुंच जाएगी कि ड्राइवर ने
कितनी मात्रा एवं राशि का तेल कहां से
भरवाया है। इससे तेल चोरी भी रूकेगी। इसके साथ
सरकारी विभागों में होने वाली तेल
चोरी भी रूकेगी।
ऎसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
भारत पेट्रोलिमय के नागौर जिले के सेल्स
अधिकारी हरप्रीत सिंह ने
बताया कि कम्पनी की ओर से रजिस्टे्रशन
सुविधा नि:शुल्क है। इसके लिए ग्राहक को वाहन
नम्बर व मोबाइल नम्बर का रजिस्ट्रेशन
कराना होगा। जैसे ही पम्प पर रजिस्टे्रशन होगा,
उसकी डिटेल कम्पनी को भेज दी जाएगी।
इसके बाद देशभर में कहीं भी भारत पेट्रोलियम के पम्प
से तेल भरवाने पर मालिक को एसएमएस भेजा जाएगा।
इसमें तेल भरवाने की मात्रा भी निश्चित नहीं है,
मालिक चाहे तो 50 रूपए का भी तेल भरवा सकता है।
नागौर शहर में यह सुविधा चौधरी पेट्रोल पम्प पर शुरू
की गई है।
मैन्युअल जांच भी करा सकेंगे
ग्राहक अपनी शंका दूर करने के लिए पम्प पर रखे पांच
लीटर माप से तेल भरवाकर जांच करवा सकेंगे। इससे
ग्राहक को यह पता चल सकेगा कि उसे पूरा तेल मिल
रहा है या नहीं। इसके साथ पेट्रोल में मिलावट
की जांच करने के लिए फिल्टर पेपर भी उपलब्ध
कराया जाएगा, जिस पर पेट्रोल की बूंदे डालकर
मिलावट का पता लगा सकेंगे। यदि किसी ग्राहक
को तेल कम मिलने की शिकायत हो तो वह बिल में
जारी तिथि एवं समय बताकर पम्प पर स्थित कम्प्यूटर
से जांच करा सकेंगे।
ग्राहक उठाएं फायदा
भारत पेट्रोलियम कम्पनी ने यह सुविधा अभी शुरू कर
दी है। ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए
भारत पेट्रोलियम के पम्प पर अपने मोबाइल नम्बर व
गाड़ी नम्बर रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। हमारे पम्प पर
अब तक 100 ग्राहक इस सुविधा से जुड़ चुके हैं।
Atul Dhinda

0 comments:
Post a Comment