आरपीएससी- आज
जारी हो सकती है सैकंड ग्रेड
शिक्षकों की पोस्टिंग सूची राजस्थान लोक सेवा आयोग से
द्वितीय श्रेणी शिक्षक पद पर
सलेक्ट हुए
अभ्यर्थियों को मंगलवार
को पोस्टिंग मिलने
की संभावना है। इस संबंध में पिछले चार दिन से जयपुर स्थित
शिक्षा संकुल में काम जारी है।
अभी तक हिंदी, गणित, विज्ञान,
संस्कृत व उर्दू
आदि विषयों की पोस्टिंग देने
का काम पूरा हो गया है। इस बार राज्य सरकार ने पोस्टिंग देते समय
अभ्यर्थियों के गृह जिले का ख्याल
रखा है। इसके तहत उनके आवेदन में
भरे गए स्थाई पते के आधार पर उन्हें
पोस्टिंग देने पर खास जोर रहा है।
Atul Dhinda
0 comments:
Post a Comment