महिला ने सड़क पर मुड़ते वक़्त इंडिकेटर दिया: पूरे देश में ख़ुशी की लहर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

महिला ने सड़क पर मुड़ते वक़्त इंडिकेटर दिया:
पूरे देश में ख़ुशी की लहर
नई दिल्ली: बीती शाम राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना हुई जिसने पूरी ट्रैफिक व्यवस्था को सन्न करके रख दिया जब एक महिला ने सड़क पर गाडी चलाते हुए सीधे हाथ पर इंडिकेटर दिया और सीधे हाथ पर ही मुड़ गयी। खबर फैलते ही पूरी ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी क्योकिं हर शख्स रुक-रुक कर इस अभूतपूर्व घटना का गवाह बनना चाहता था। प्रधानमन्त्री जी ने अपने सारे जरुरी काम छोड़ कर तुरंत एक प्रेस कांफ्रेंस बुला कर उस महिला के लिए एक बधाई सन्देश जारी किया।
हमारे संवाददाता ने उस महिला की गाडी के पीछे वाली गाडी में आने वाले एक शख्स नंदू से बातचीत की तो उसने बताया कि वो रोज़ की तरह उस सड़क से गुजर रहा था तो उसने देखा कि सामने एक महिला गाडी चला रही है तो उसने बिना हॉर्न बजाये चुपचाप गाडी के पीछे ही चलना ठीक समझा। तभी उस महिला ने सीधे हाथ का इंडिकेटर दिया नंदू समझ चुका था कि अब वो महिला उलटे हाथ पर मुड़ेगी परन्तु जैसे ही वो महिला सीधे हाथ पर मुड़ी नंदू ये देख कर बेहोश हो गया।
यह घटना होते ही सड़क पर सभी लोग गाडी रोक-रोक कर उस महिला को गुलदस्ते भेंट कर रहे थे और उसके साथ फोटो खिंचवा रहे थे। स्वयं पुलिस कमिश्नर ने आ कर उस महिला को सम्मान पत्र भेंट किया।
हमारे संवाददाता ने जब उस सड़क पर आने-जाने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि ये घटना ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि गाडी चलाती हुई महिला रमता जोगी बहता पानी है। जहां मन किया रुक गए जहां मन किया मुड़ गए।
जहाँ एक तरफ इस घटना से पूरे देश में ख़ुशी की लहर है वहीँ इसकी कड़ी आलोचना भी हो रही है। बहुत से बुद्धिजीवियों का कहना है कि यदि सारी महिलायें इसी प्रकार से सही इंडिकेटर पर मुड़ना शुरू कर देंगी तो ज्यादा दुर्घटनाये होने की संभावना है क्योंकि सभी लोग अपने आपको अब इसी रूप में ढाल चुके हैं। यहाँ तक कि एक खौफज़दा पायलट ने भी बताया कि वो भी अपना हवाई जहाज उस रोड के ऊपर से नहीं ले जाता जहां कोई महिला इंडिकेटर दे रही हो।
फिलहाल सभी ने अपने आपको इस बदलाव के लिए तैयार कर लिया है और मानसिक रूप से इस घटना को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
एक शेयर तो बनता है न?
4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment