डांगियावास : नमस्कार/ जय बाबा री दोस्तों, सबसे पहले मैं आप लोगो से माफ़ी चाहुगा की काफी दिनों बाद मैं आप लोगो से मुखातिब हो रहा हूँ , इसका कारण साफ़ है की अभी खेत में कृषि कार्य में बिजी हु| पर आज सुबह जब डांगियावास में जब एक अच्छी चीज, जिसमे युवाओ की भागीदारी देखि तो आपको बताने के लिए अपने आप को रोक नहीं सका | आपको अभी ज्ञात ही होगा की भादवां का महिना चल रहा है तथा इसमें पैदल जातरुओं की आवाजाही बढ़ गयी है, श्रदालुओं के जत्थे बाबा के दरबार में जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े है,चाहे आमिर हो या गरीब, सब निकल पड़े है | इन्ही पैदल श्रदालुओं की समस्याओ को देखते हुए डांगियावास के युवाओं ने एक अच्छी पहल की, तथा बाबा रामदेव सेवा समिति के तत्वाधान में श्रदालुओं के लिए मेडिकल व् चाय नास्ते की व्यवस्था की |
रामदेवरा सेवा समिति के अध्यक्ष आशाराम जी सैनी ने हमें बताया की पैदल जातरुओ की समस्याओ तथा युवाओ की इसमें भागीदारी बढाने के उद्देश्य से ही हमने इसकी शुरुआत की | तथा पैदल यात्रीओ की मालिश के लिए मलहम, प्राथमिक चिकित्सा व नास्ते की सुविधा फ्री में उपलब्ध करवा रहे है |
दोस्तों आपमें में यदि समाजसेवा के प्रति जज्बा है तो आप भी रामदेवरा सेवा समिति, डांगियावास का सदस्य बनकर अपनी उपस्तिथि दर्ज करवा सकते है |
dangiyawasnews.com की तरफ से आशाराम जी salute



0 comments:
Post a Comment