जेठा लाल और दया कल जयपुर में बताएंगे उल्टा चश्मा की दास्तां
जयपुर। गुजराती पृष्टभूमि पर आधारित सीरीयल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दास्तां जितनी अनूठी है, उतनी ही अनूठे उनके कलाकार भी हैं। शो के लीड केरेक्टर जेठा लाल और दया भी उनमें से एक हैं, जिसका अंदाज अनूठा है। यही अंदाज गुरुवार को जयपुर में दिखेगा, जब दोनों शो की दास्तां बयां करेंगे।
दोनों कलाकार गुरुवार को जयपुर में शो के प्रमोशन के लिए होंगे। दोनों हाल ही डिज्नीलैंड की सैर की थी, जिसके अनुभव वे साझा करेंगे। दोनों मीडिया से रूबरू होंगे और जयपुर के एक मॉल में भी विजिट करेंगे।
उल्लेखनीय है, कि इससे पहले भी पिछले महीने शो के करेक्टर तारक मेहता जयपुर में थी, जिन्होंने शो में चल रहे क्रिकेट लीग के बारे में बताया था। अब दया और जेठा भी कुछ अनूठा करने के लिए जयपुर आ रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment