​​​​​Weather Report : मौसम विभाग का नया अलर्ट, 13 साल में चौथी बार हुआ ऐसा, अब फिर होने वाली है बारिश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Weather Report : मार्च के दूसरे पखवाड़े में गर्मी तेज होने के बावजूद इस साल मार्च महीने में दिन का तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंच सका। 27 मार्च को पारा 39.9 डिग्री तक आया था, जो इस सीजन व मार्च महीने का सर्वाधिक तापमान था। मौसम विभाग के अनुसार बीते 13 साल में ऐसा चौथी बार हुआ है, जब तापमान चालीस डिग्री को पार नहीं कर पाया।

अप्रेल के प्रथम सप्ताह में मौसम विभाग ने तापमान सामान्य के आसपास बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस साल मार्च में पांच पश्चिमी विक्षोभ आए। प्रथम सप्ताह में तो तापमान तीस डिग्री के भीतर था। 3 मार्च को दिन का पारा 24.3 डिग्री था, लेकिन दूसरे पखवाड़े में मौसम ने पलटा खाया। पश्चिमी हवा शुरू होने से वातावरण गर्म होने लगा। हवा में नमी घटकर 10 से 15 फीसदी के पास आ गई। महीने के अंतिम पखवाड़े में पारा चालीस डिग्री के पास आ गया। रात का तापमान भी 25 डिग्री के पास रहने से रातें भी गर्म हो गईं। रविवार को जोधपुर में न्यूनतम तापमान 23.2 और अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री मापा गया।

एक दिन लू भी चली
इस साल मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में एक दिन लू भी रिकॉर्ड की गई थी। 27 मार्च को कच्छ के रण से आ रही गर्म हवाओं के कारण फलोदी, बीकानेर और बारां के अंता में लू दर्ज की गई। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल और उत्तरी हिस्से में बारिश से तापमान में गिरावट आई।

41.6 डिग्री है सर्वाधिक तापमान
मार्च महीने में जोधपुर का सर्वाधिक तापमान 41.6 डिग्री है जो 31 मार्च 1984 और 17 मार्च 2022 को रिकॉर्ड किया गया था।

10 अप्रेल तक राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में तापमान सामान्य से कम रहेगा। 5 व 6 अप्रेल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से तापमान में गिरावट के आसार है। अनुमान के मुताबिक दस अप्रेल तक तेज गर्मी से राहत की उम्मीद है। अप्रेल के दूसरे पखवाड़े में मौसम में गर्मी बढ़ेगी।

जोधपुर में मार्च में बीते 13 साल का अधिकतम तापमान
वर्ष- अधिकतम तापमान
2024- 39.9 (27)
2023- 37.3 (14)
2022- 41.6 (17)
2021- 40.7 (28)
2020- 36.2 (22)
2019- 40.7 (29)
2018- 41 (31)
2017- 41.5 (27)
2016- 41.1 (25)
2015- 41 (25)
2014- 37.8 (16)
2013- 36.6 (19)
2012- 41.5 (31)

यह भी पढ़ें- Weather Forecast : राजस्थान के मौसम में आया बदलाव, 5 अप्रेल से फिर बारिश का अलर्ट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WpB3qdk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment