Rajasthan Weather: बादलों ने थामी पारे की चाल, गर्मी से हल्की राहत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को शहर में दिनभर बादलों की रेलमपेल लगी रही, जिससे दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। तापमान 35 डिग्री के पास आ गया। साथ ही दिन में हवा बहने से तेज गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। इस सप्ताह तापमान चालीस डिग्री के भीतर रहने की ही संभावना है। इससे तेज गर्मी से निजात मिली रहेगी।
सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे। धीमी गति से हवा भी चल रही थी, जिसके कारण मौसम सुहाना बना रहा। दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप भी निकलने लगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। सूरज व बादलों की लुकाछिपी के बीच दोपहर में तापमान 35.4 डिग्री तक पहुंचा तो सामान्य से 1.9 डिग्री कम था। शाम ढलने के बाद भी तपिश से निजात रही। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में दिन का तापमान चालीस डिग्री के भीतर ही रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6gvr4nd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment