Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी से पहले बारिश के राहत भरे छींटे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार दोपहर बाद जोधपुर के कई ग्रामीण हिस्सों में हल्की बारिश हुई। फलोदी, देचू, नौसर में बरसात से खेत में काटकर रखी हुई फसलों को कुछ नुकसान हुआ। रात को ओसिया क्षेत्र में भी छींटे गिरे। जोधपुर शहर में शाम को कुछ देर के लिए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादलों की हल्की आवाजाही रह सकती है।

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। सुबह से ही घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। साथ में हवा भी चलने से मौसम खुशगवार बना हुआ था। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। दोपहर में पारा 35.4 डिग्री पर पहुंचा। बादल-बरसात के मौसम के कारण हवा में नमी बढ़ गई। शहर में अधिकतम आपेक्षिक आर्द्रता 60 और न्यूनतम 31 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। वातावरण में नमी बढ़ने से दोपहर में उमस का असर देखने को मिला। दो दिन बाद आसमां पूरा साफ होने पर तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। पारा 40 डिग्री से ऊपर जाने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rAdakZg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment