नाबालिग बहनों से बलात्कार व आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जोधपुर ग्रामीण जिले के कापरड़ा थानान्तर्गत एक गांव में युवक के बलात्कार करने के बाद बदनामी के डर से दो नाबालिग बहनों ने टांके में कूदकर जान दे दी थी। परिजन ने दोनों बहनों से बलात्कार कर जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलूओं से जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक खुद वारदात स्थल आया था अथवा नाबालिग लड़की के बुलावे पर वहां पहुंचा था। उधर, बिलाड़ा के सरकारी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजन को सौंपे गए।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि प्रकरण में एफआइआर दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी लाम्बा गांव निवासी दिलखुश 20 पुत्र शक्तिसिंह बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने देर रात उसे हिरासत में ले लिया था। परिजन ने दोनों नाबालिग बहनों से बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बोर्ड से पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा।
छत से कूदकर भागा था युवक
दोनों चचेरी बहनें पास-पास ही रहती थी। एक नाबालिग शनिवार को घर पर अकेली थी। तब दूसरी भी वहां आ गई थी। आरोपी युवक भी वहां आ गया था। उसने नाबालिग से बलात्कार किया था। इतने में नाबालिग की मौसी व भाई वहां आ गए थे। दरवाजा खोलते ही युवक पर दोनों की नजर पड़ गई थी। युवक सीढि़यों से छत पर पहुंच गया था, जहां कपड़े की मदद से नीचे उतरकर खेत से होकर भाग गया था। मौसी ने भागते युवक के फोटो खींच लिए थे। जो उसने परिवारजनों को भेजकर वायरल कर दिए थे।
घर पर छापा, हाईवे पर अतिक्रमण मिला
नाबालिगों बहनों के आत्महत्या करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरआइ व अन्य प्रशासिनक अधिकारियों के साथ कापरड़ा से दस किमी दूर लाम्बा गांव में आरोपी के मकान पर छापा मारा था। आरोपी गायब था। पुलिस ने तलाशी ली और जांच की। मकान के सामने नेशनल हाइवे की जमीन के कुछ हिस्से पर आरोपी के परिजन के अतिक्रमण करने का पता लगा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eb2rDOx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment