Weather: 40 दिन से तेज हवा ऐसे कर रही है आसमान की सफाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. फरवरी से शुरू हुए पश्चिमी विक्षोभों का सिलसिला मार्च में भी बरकरार रहने से प्रदेश में आसमां की निरंतर साफ सफाई हो रही है। धूल कण, धातु कण और गैसें एक जगह एकत्रित नहीं होने से लोगों को सांस लेने के लिए शुद्ध वायु मिल रही है। पूरी फरवरी में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगभग 200 के नीचे बना रहा। मार्च में हवा और अधिक शुद्ध हो गई। बीते दस दिन में एक्यूआई 100 के आसपास है जिससे श्वास व अस्थमा रोगियों को शुद्ध ऑक्सीजन मिल रही है।

फरवरी में हुई पहली मावठ
सर्दी के इस सीजन में पहली मावठ फरवरी में हुई। दिसम्बर और जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ बहुत कम आए। फरवरी की शुरुआत में तीन तारीख को एक अति सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई हिस्सों में मावठ हुई। कहीं कहीं एक इंच से अधिक पानी बरसा। बरसात की वजह से आसमां में निलंबित धूल, कार्बन सहित अन्य धातु कण और हानिकारक गैसों के कण पानी के साथ बह गए। फरवरी में 4 विक्षोभ आए। मार्च की शुरुआत भी विक्षोभों के साथ हुई। इस महीने अब तक दो विक्षोभ आ चुके हैं। विक्षोभों के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहने से आसमां की लगातार सफाई हो रही है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का बीते 40 दिन से एक्यूआई
शहर---- 1 फरवरी- 5 फरवरी- 10 फरवरी- 20 फरवरी- 1 मार्च - 10 मार्च
जोधपुर- 106 ----- 80 ----- 97 ----- 128 ----- 140 ----- 125
जयपुर - 196 ----- 82 ----- 156 ----- 130 ----- 114 ----- 98
उदयपुर- 87 ----- 114 ----- 116 ----- 90 ----- 196 ----- 119
कोटा --- 123 ----- 108 ----- 106 ----- 98 ----- 123 ----- 167
बीकानेर- 153-----166 ----- 169 ----- 202 ----- 135 ----- 129
अजमेर- 74 ----- 41 ----- 58 ----- 105 ----- 74 ----- 85

जोधपुर में मार्च का एक्यूआई
मार्च ---------- एक्यूआई
1 ----- 112
2 ----- 112
3 ----- 99
4 ----- 96
5 ----- 106
6 ----- 110
7 ----- 99
8 ----- 95
9 ----- 98
10 ----- 125
(एक्यूआई 0 से 50 अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब, 401 से 500 अलार्मिंग िस्थति मानी जाती है। एक्यूआई का मापन माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटरर में होता है।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eiBCgSn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment