Rajasthan News : घर से बाहर निकलते ही बच्चों पर झपट पड़े आवारा श्वान, चौकी पर प्रदर्शन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Rajasthan News : जोधपुर शहर में आवारा श्वानों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। लायकान मोहल्ले में आवारा श्वानों ने दो बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने घंटाघर चौकी पर प्रदर्शन कर शिकायत दर्ज करवाई।

परिजन ने बताया कि पहले बेटा हसनैन घर से बाहर आया तो उस पर श्वान झपट पड़ा। उसके आधे घंटे बाद ही एक बच्ची आनारेसा पर भी श्वानों के झुंड ने हमला कर दिया। इस संबंध में लायकान मोहल्ले के लोग कलक्टर और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। गौरतलब है कि शहर के पिछले तीन दिन में डॉग बाइट के चार मामले सामने आ चुके हैं। एक मामले में तो श्वान बच्ची को गले से पकड़कर ले गया था। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, एक बच्चा अपनी दादी के साथ बाहर जा रहा था। उस पर भी श्वान ने हमला करके घायल कर दिया।

गर्मी में 25 से 30 प्रतिशत बढ़ जाते हैं डॉग बाइट के मामले
गर्मी में आवारा श्वानों के व्यवहार में बदलाव आता है। हर साल अप्रेल से लेकर जून तक डॉग बाइट के मामलों में 25 से 30 फीसदी इजाफा होता है। गर्मी के दौरान आवारा श्वानों को पर्याप्त रूप से भोजन नहीं मिल पाता है, जिससे वह हिंसक हो जाते हैं। साथ ही ब्रिडिंग सीजन होने से भी डॉग बाइट के मामले बढ़ते हैं। ऐसे में लोगो को भी ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। अपने आसपास के आवारा श्वानों को कुछ खाने को जरूर दें, ताकि वे भूखे न रहें, इससे वे आक्रामक नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- दर्दनाक : घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम को गर्दन से दबोच ले गया कुत्ता, अस्पताल में भर्ती



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wrl39Wh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment