JNVU: संविधान में महिलाओं के योगदान पर व्याख्यान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. गीता भवन स्थित राजस्थान दिव्यांग सेवा समिति की ओर से संचालित श्री कृष्ण स्वाध्याय केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'संविधान आपके द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय संविधान में महिलाएं एवं उनके योगदान पर व्याख्यान रखा गया। कार्यक्रम में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर में राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य डॉ. दिनेश गहलोत मुख्य वक्ता थे। उन्होंने विद्यार्थियों में भारतीय संविधान की समझ विकसित करने के इस अभियान के अंतर्गत डॉ गहलोत ने महिलाओं के संविधान सभा में भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

डॉ गहलोत ने संविधान निर्माण के समय मद्रास की 34 वर्षीय दाक्षायणी वेलायुधन सहित सरोजनी नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, राजकुमारी अमृता कौर, बेगम अयाज रसूल, जी दुर्गाबाई, हंसा मेहता आदि संविधान सभा में भाग लेने वाली महिलाओं के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। समिति के महासचिव अरविंद कुमार जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रधानराम, अरुण विश्नोई, किशन भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि संविधान सभा में महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Ftl7Yi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment