आज यहां चलेगी जोरदार हवाएं, पड़ेंगे ओले, IMD ने दिया 23 जिलों में भयंकर ALERT, जानें मार्च में कैसा रहेगा मौसम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Weather Today: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम पूरी तरह बदल गया। सुबह से बादल छाने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने से कई बार बारिश के आसार बने। मौसम विभाग ने 23 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर और सीकर में मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं श्रीगंगानगर, पाली, नागौर, जोधपुर, जालोर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, टोंक, सिरोही, बूंदी, भीलवाड़ा और अजमेर में येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें : Weather Update: अगले 2 घंटे के लिए इन जिलों में आई चेतावनी, IMD ने किया डबल अलर्ट जारी

मार्च में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले चौबीस घंटे में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी रहेगी। 3 मार्च को भी कुछ जगहों से हल्की से मध्यम बारिश होगी। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद से मौसम शुष्क होने से तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार है। जिसके बाद मौसम साफ रहेगा हालांकि मार्च महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gx0PHmB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment