Chief Conservator of Forests - पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन ने किया औष​धि उद्यान का अवलोकन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
राजस्थान के पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन बल प्रमुख दीपनारायण पाण्डे ने किला रोड िस्थत औषधीय उद्यान का अवलोकन किया। पाण्डे ने ज्वालामुखी के लावे से निर्मित आग्नेय कठोर चट्टानों पर दो हजार विभिन्न औषधियों, स्थानीय वनस्पतियों, पेड़ों तथा विभिन्न प्रकार की घासों को अवलोकन किया। समिति के अध्यक्ष प्रसन्नपुरी गोस्वामी ने देवकुण्ड वन खण्ड के सात हैक्टेयर क्षेत्र में किए जा रहे जल व भू-संरक्षण कार्य रानीसर व पदमसर जल स्त्रोतों के जलग्रहण क्षेत्र के विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र वन्य जीव संरक्षण के साथ भविष्य में पारिस्थितिकी पर्यटन के एक अच्छे क्षेत्र के रूप में उभरेगा । इस अवसर पर पाण्डे ने परिवार सहित औषधीय उद्यान स्थल पर पौधा रोपित किया। साथ ही, उन्होंने विजिटर्स बुक में अपने विचार प्रकट करते हुए इस क्षेत्र की बायो डायवर्सिटी के विकास में संस्था के कार्यों की सराहना की। संस्था के सचिव देवेन्द्र सांखला ने पाण्डे का स्वागत किया। इस अवसर पर विनोद पुरी, नवीन गिरि, रोहित सिंह आदि मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1GhNHUW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment