शादी करने के कुछ ही दिन बाद फरार हो जाने और फिर नई जगह शादी रचा लेने वाले एक शातिर महिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं को न्यायालय में प्रस्तुत करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है । इस गिरोह की एक महिला यहां के पेमाराम सरगरा के साथ शादी रचाकर 3 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गई थी।
पेमाराम सरगरा निवासी डांगियावास ने स्थानीय थाने में तीन सितंबर 23 को रिपोर्ट दर्ज करा कर बताया कि पुराने कपड़े बेचने वाली एक महिला जयंत वाघमारे और काजल धर्मपत्नी श्रीमुन्नी अपन्न जाति हरिजन ने उसे अपने बातों के जाल में लेकर कहा कि वह उसकी एक रिश्तेदार के साथ शादी करवा देगी। जिस पर पेमाराम ने उक्त महिला को 3 लाख रुपए दिए और इस महिला ने शालिनी शंकर पाटील पत्नी राम पहलाद पाटिल कुर्मी (40 वर्षीय) के साथ उसकी शादी करवा दी। कुछ दिनों तक शालिनी अमराराम के साथ रही और एक दिन मौका देखकर फरार हो गई।
यह भी पढ़ें : पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, 2 किमी चलकर थाने पहुंचा आरोपी और पुलिस को बताया हैरान कर देने वाला सच
घटना का अनुसंधान कर रहे थानाधिकारी मूल सिंह की ओर से गठित टीम जिसमें भगवान सहाय, गिरवरदान, रामखिलाड़ी, महिला कांस्टेबल पुष्पा देवी महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में उक्त महिलाओं की तलाश कर दलाल नीता जयंत बाघमारे उर्फ काजल तथा लुटेरी दुल्हन शालिनी शंकर पाटील को नागपुर महाराष्ट्र से दस्तयाब कर यहां लेकर आए। इसके बाद परिवादी अमराराम द्वारा पुष्टि कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पश्चात न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर दोनों महिला आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी मूलसिंह के अनुसार इन महिलाओं पर प्रदेश के अन्य चार थानों में इसी प्रकार के मामले दर्ज है। मामले का पुलिस गहनता से अनुसंधान कर रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AdaE9wH
0 comments:
Post a Comment