पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन का निधन, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Elder Sister Of Ashok Gehlot passes Away : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने लाल साग स्थित नरसिंह विहार कॉलोनी में घर में अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही रिश्तेदार और लोग उनके आवास पहुंचने लग गए हैं। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में पूर्व सी एम गहलोत होंगे शामिल। उल्लेखनीय है कि गहलोत हर रक्षाबंधन और भाईदूज पर अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए जोधपुर आते थे।

मानते थे लकी चार्म
गहलोत अपनी बड़ी बहन को लकी चार्म मानते थे। इसलिए, जब भी उन्हें समय मिलता था, वह अपनी बहन से मिलने पहुंच जाते थे। पूर्व मुख्यमंत्री हर चुनाव से पहले अपनी बहन का आशीर्वाद जरूर लेते थे। इसलिए, हर बार चुनाव लडऩे से पहले वह उन्हें जीत का आशीर्वाद देती थीं। शगुन के तौर पर विमला देवी उन्हें एक लिफाफा भी देती थीं। माना जाता है कि यह लिफाफा गहलोत के लिए लकी साबित होता था। यही वजह है कि गहलोत अपनी बहन को लकी चार्म मानते थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zDJsKpR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment