घर लौट रहे दमकलकर्मी को चाकू घोंपे, जानें क्या था कारण...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सूरसागर थानान्तर्गत कबीर नगर गली-2 में युवकों के बीच झगड़े में कारण पूछना दमकलकर्मी को भारी पड़ गया। जब झगड़ रहे युवकों ने चाकूओं से उस पर हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से गंभीर हालत में उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। (Stabbed attacked)
पुलिस के अनुसार कबीर नगर गली-2 निवासी अभिजीतसिंह पुत्र मुकेश सिंह वाल्मिकी शास्त्रीनगर अग्निशमन केन्द्र में दमकलकर्मी है। वह सोमवार रात 12.15 बजे वह घर लौट रहा था। कबीर नगर गली-2 में पहुंचा तो छह-सात युवक आपस में झगड़ रहे थे। यह देख उसने अंकित नामक युवक से झगड़े का कारण पूछा। यह सुनते ही झगड़ा कर रहे युवक उससे उलझ गए और तकरार करने लगे। इससे मामला बढ़ गया और आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। इतने में दो युवकों ने चाकू निकाले और अभिजीत के पेट में दोनों तरफ से घोंप दिए। जिससे उसके खून निकलने लग गया। साथ ही मारपीट भी करने लग गए। चाकू से हमले से अभिजीत चिल्लाने लगा। आवाज सुन कुछ ही दूरी पर घर से भाई, पत्नी व अन्य वहां आए और छुड़ाने का प्रयास करने लगे। तब हमलावरों ने उसके भाई से भी मारपीट की। बाद में गंभीर हालत में भाई उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले गया। पुलिस भी मौके पर और अ स्पताल पहुंची। घायल के पर्चा बयान के आधार पर कबीर नगर गली-2 निवासी अजय उमरवाल, राहुल, चिंटू, अक्ष्ज्ञय, जैकी, सीबू और सोने के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZPzAWD2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment