दुबई की कम्पनी व चार गुणा मुनाफे का झांसा देकर ढाई करोड़ की ठगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
लूनी थाना पुलिस ने लंदन की कम्पनी में निवेश करने पर चार सौ गुणा मुनाफा होने का झांसा देकर ढाई करोड़ से अधिक रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसका भाई मुम्बई या दुबई में भूमिगत होने का अंदेशा है। धोखाधड़ी से आहत एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी।
थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि प्रकरण में पौने दो साल से फरार लूनी थानान्तर्गत सतलाना गांव के कृष्णा खेड़ा निवासी दशरथसिंह (24) पुत्र हरिसिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमाण्ड लिया गया है। आरोपी से ठगी की राशि बरामद करने और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
100 रुपए का निवेश पर 4 सौ से पांच सौ रुपए मुनाफे का झांसा
बाणियावास गांव निवासी दिनेश सैन ने 23 जुलाई 2022 को लूनी थाने में खेड़ा निवासी दिनेश सिंह पुत्र हरिसिंह राजपुरोहित, उसके भाई दशरथसिंह, खुशालसिंह, जितेन्द्रसिंह व पिता हरिसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि दिनेशसिंह ने दुबई में रजिस्टर्ड एफएक्स एरेना कम्पनी का मालिक बताया था। जिसमें निवेश करने पर कुछ ही महीने में तीन गुणा रिटर्न मिलने का झांसा दिया गया था। कम्पनी का कार्यालय दुबई में होने और फॉरेक्स व क्रिप्टो करंसी में ट्रेडिंग कर अत्यधिक मुनाफा कमाने की जानकारी दी थी। साथ ही कम्पनी के बंद होने पर तीन माह में ब्याज सहित राशि लौटाने का भरोसा दिलाया गया था। दिनेशसिंह व दशरथसिंह के झांसे में आकर पीडि़त व रिश्तेदारों ने 55 लाख रुपए निवेश कर दिए थे। इस बीच, वर्ष 2021 में कम्पनी बंद हो गई थी। पीडि़त ने दोनों से सम्पर्क किया, लेकिन पहले तो खुद के दुबई में होने और फिर लौटने पर टालमटोल करने का झांस देते रहे। पीडि़त उसके घर पहुंचा और परिजन से वार्ता की, लेकिन उन्होंने रुपए लौटाने से इनकार कर दिया था।
कांकाणी बुलाकर मारपीट व धमकियां दी
पीडि़त का आरोप है कि एफआइआ दर्ज करवाने से कुछ दिन पहले आरोपी भाइयों ने उसे हिसाब करने के लिए कांकाणी बुलाया था, जहां पहुंचने पर उसके साथ मारपीट की थी और फिर रुपए मांगने पर डराया धमकाया था। जेब से रुपए भी लूट लिए गए थे।
एसआइटी कर रही है जांच
आरोपियों के खिलाफ चौहाबो व कुड़ी भगतासनी थाने में तीन-तीन, सरदारपुरा, रातानाडा व पाली के रोहट थाने में एक-एक मामले दर्ज हैं। करीब ढाई से तीन करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने 3 जुलाई 2023 को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में एसआइटी गठित की थी। आरोपी दिनेश सिंह राजपुरोहिम के मुम्बई अथवा दुबई में छुपा होने की आशंका है। रुपए डूबने से आहत एक व्यक्ति ने कुड़ी भगतासनी में आत्महत्या कर ली थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vUdcjPk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment