जोधपुर. थार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार चढ़ाव के साथ गुरुवार को शुष्क मौसम Weather बना रहा। दिन में सर्दी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। 19 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के आसपास एक परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 19 और 20 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ Light Rain होने के आसार है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी।
सूर्यनगरी में गुरुवार को मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री रहा। हवा में नमी हालांकि 53 फीसदी ही रही लेकिन सुबह से ही तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे से चल रही हवाओं के कारण मौसम में ठंडक का अहसास बना रहा। हवा के झौंकों ने सर्दी बनाए रखी। दिन चढ़ने के साथ हवा की गति भी मंद हुई और सूरज के तेज चमकने से सर्दी का असर भी कम हो गया। दोपहर में तापमान 29 डिग्री तक पहुंचा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा।
50 दिन बाद तापमान तीस डिग्री के पास
जोधपुर में गुरुवार को पचास दिन बाद तापमान तीस डिग्री के समीप पहुंचा। इससे पहले 26 दिसम्बर को दिन का तापमान 29 डिग्री को पार करके 29.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान तीस डिग्री के पास होने से दोपहर में सर्दी से निजात मिली। दिन व रात के तापमान करीब पंद्रह डिग्री का अंतर होने से रात ठंडी और दिन सामान्य रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PvZAaJo
0 comments:
Post a Comment