जोधपुर. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के क्षेत्रीय केंद्र जोधपुर में बीएड पाठ्यक्रम की प्रथम काउंसलिंग की शनिवार को अंतिम तिथि है।
बीएड पाठ्यक्रम की काउंसलिंग 2024 -25 की प्रथम मेरिट लिस्ट की काउंसलिंग क्षेत्रीय केंद्र जोधपुर में 15 फरवरी से शुरू हुई। सहायक कुलसचिव सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश मेरिट आधार पर किया जा रहा है। 88 अभ्यर्थी मेरिट अनुसार कोटा मुख्यालय शिक्षा विभाग द्वारा आवंटित किए गए। शुक्रवार तक 77 विद्यार्थियों की काउंसलिंग हो गई।
शिक्षक संघ की हुई संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक
जोधपुर. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक रातानाडा सुभाष चौक िस्थत संत पीपाजी सभागार में हुई।
प्रदेश सम्मेलन के संयोजक रुपाराम खोजा ने बताया कि बीते माह 19 व 20 जनवरी को प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन डांगियावास में हुआ था, जिसकी समीक्षा के लिए जोधपुर संभाग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री, और विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे व्यवस्था प्रमुखों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा, महामंत्री महेंद्र लखारा, प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम और प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छवाह के सानिध्य में हुई। इसमें कार्यक्रम के आयोजन का आय-व्यय का विवरण रखा गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ytwER2s
0 comments:
Post a Comment