जोधपुर।
जांगिड़ समाज व शिल्पकारों के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा का 79वां जयंती महोत्सव विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत व विश्वकर्मा मंदिर कमेटी बाईजी का तालाब के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मनाया जाएगा।गुरुवार को मंदिर में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण, 8.15 बजे वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ विधि-विधान से हवन और आरती के बाद मसूरिया स्थित विश्वकर्मा छात्रावास में 11.15 बजे समाज के वरिष्ठों, होनहार विद्यार्थियों, प्रतिभाओं व चयनित प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 1.15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 101 महिलाएं कलश धारण कर चलेगी। साथ ही, 21 झांकियां शोभायात्रा में शामिल होंगी। शोभायात्रा बाहरवीं रोड, पांचवीं रोड, शनिश्चर थान, जालोरी गेट, सोजती गेट, रेलवे स्टेशन होते हुए बाईजी का तालाब स्थित मंदिर स्थल पर विसर्जित होगी। मंदिर कमेटी की ओर से शोभायात्रा व समाज की सभी उपसंस्थाओं के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। प्रसाद वितरण और संध्या आरती के साथ महोत्सव का समापन होगा।
-----
पूर्व संध्या पर भजन संध्या 21 को
महोत्सव के दौरान दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को रात 9 बजे से बाईजी का तालाब, गंगाराम प्याऊ भवाद, कागड़ी बगेची सहित सभी विश्वकर्मा मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें समाज के गायक व नामचीन कलाकार भक्ति रस की सरिता बहाएंगे।
------
तैयारियों को लेकर बैठक
समाज के प्रवक्ता भारत भूषण शर्मा ने बताया कि आयोजन को लेकर मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित पंचायत भवन कार्यालय में पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढल की अध्यक्षता में पंचायत, मंदिर कमेटी, समाज की सभी संस्थाओं व संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गईऔर विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।
-----------------
जांगिड़ अधिवक्ता संघ मनाएगा विश्वकर्मा जयंती
कचहरी परिसर स्थित विश्वकर्मा चेंबर में चेंबर के संयोजक भारत भूषण शर्मा, संघ के अध्यक्ष रामसुख शर्मा व राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया के मुख्य आतिथ्य में विश्वकर्मा जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी।
--
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wP9s78W
0 comments:
Post a Comment