जोधपुर। श्री सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोला बेरा, सूरसागर में एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट- गाइड विद्यार्थियों ने गुरुवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल प्रशिक्षण शिविर स्थल विट्ठलेश वन चौपासनी क्षेत्र में 201 पौधरोपण कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। कर्नल बलदेव सिंह चौधरी 1 राज इंजीनियर रेजिमेंट एनसीसी जोधपुर एवं छतर सिंह पिडियार स्काउट सी.ओ. जोधपुर के आतिथ्य में पौधरोपण हुआ। विशन सिंह प्रजापति स्काउट मास्टर, खुमाराम चौधरी केयर टेकर एनसीसी के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट- गाइड विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण शिविर के चार दिवारी के आसपास पौधे लगाए और पानी दे कर संरक्षण का जिम्मा लिया। इस अवसर पर कर्नल बलदेव सिंह चौधरी ने कहा कि पौधे लगाने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा व मानव सेवा की भावना जागृत होती है। स्काउट सी ओ छतर सिंह ने कहा कि पेड़-पौधों के सरंक्षण से पर्यावरण शुद्धता मानव जीवन को सार्थकता मिलती है। मानव सेवा ही परम धर्म है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/twBYMTA
0 comments:
Post a Comment