ABVP के 75 वर्ष यात्रा राष्ट्रहित में समर्पित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रान्त का अमृत महोत्सव समारोह मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में मनाया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख शवातरंजन ने कहा कि धैर्य, दृष्टि मति, कौशल हनुमान जी के चार गुण थे, जिन्हें कार्यकर्ताओं को स्वभाव में बनाए रखना चाहिए। उन्होंने देश हित में स्वदेशी अर्थव्यस्था में भागीदारी का आहवान किया। विशिष्ट अतिथि एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल आकांत ने 75 वर्ष की एबीवीपी की ध्येय यात्रा में कार्यकर्ताओं के योगदान पर कहा कि आपातकाल हो या देश में युद्धकाल हो एबीवीपी का कार्यकर्ता हमेशा देश हित मे देश के साथ खड़ा रहा। अभाविप कॉलेज परिसर में राष्ट्रीयता का भाव जगाने का कार्य कर रही है। एबीवीपी ने हमेशा राष्ट्रहित की बात कही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राष्ट्रहित में हमेशा एबीवीपी कार्यकर्ताओं को तत्पर रहना चाहिए। स्वागत समिति अध्यक्ष अशोक चौहान ने युवाओं को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन स्वागत समिति सचिव वीरेंद्र सिंह सोढा ने किया।

कार्यकर्म में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा, सह प्रांत प्रचारक राजेश, शहर विधायक अतुल भंसाली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त घोष, प्रांत अध्यक्ष डॉ. हीरा राम, प्रांत मंत्री श्याम शेखावत, स्वागत समिति अध्यक्ष अशोक चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/FAzhMT1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment