20 स्टॉल पर 25 हजार पुस्तकों की प्रदर्शनी, जाने जगह...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। शहर में पांच दिवसीय पुस्तक मेला लगाया जा रहा हैं। जिसमें 20 स्टॉल पर 25 हजार पुस्तकों की प्रदर्शनी शहरवासियों के अवलोकनार्थ व खरीदने के लिए रहेगी। राजकीय सुमेर सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय की ओर से सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पुस्तकालय प्रभारी जगदम्बा सिंह ने बताया कि 26 फरवरी से एक मार्च तक पांच दिवसीय संभाग स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की 100 दिवस की कार्ययोजना की पालना में भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के निर्देशन में राजकीय सुमेर सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय की ओर से सोजती गेट स्थित नगर निगम के पुराने भवन में मेले का आयोजन किया जाएगा।

20 स्टॉल पर 25 हजार पुस्तकों की प्रदर्शनी
उन्होंने बताया कि राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी, हिंदी साहित्य अकादमी, नेहरू बाल साहित्य अकादमी, नेशनल बुक ट्रस्ट, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, राजस्थानी ग्रंथागार, जोधपुर रॉयल पब्लिशिंग, सेकंड हैंड बुक कंपनी सहित केंद्र तथा राज्य सरकार के उपक्रमों के प्रकाशन व निजी प्रकाशकों की पुस्तकों की करीब 20 स्टॉल लगाई जाएगी। जिसमें लगभग 25 हजार पुस्तकों को विजिटर्स के अवलोकनार्थ तथा क्रय के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। मेले में सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक बच्चे व विजिटर्स प्रदर्शनी देख सकेंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन 26 फरवरी को भाषा एवं पुस्तकालय विभाग जयपुर के निदेशक महेंद्र कुमार खींची करेंगे। वहीं प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन पुस्तक चर्चा को लेकर 'लेखक से मिलिए' कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें शहर के स्थानीय लेखक अपने लिखे साहित्य व पुस्तक पर चर्चा करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kfGM2Dj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment