Rajasthan Winter: कोहरे के साथ गिरी ओंस, विजिबिलिटी एक किमी से कम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूर्यनगरी में सोमवार की सुबह कोहरे में हुई। घने कोहरे के कारण एकबारगी विजिबिलिटी एक किलोमीटर से कम रह गए। वातावरण में आर्द्रता भी 97 फीसदी होने से रात को ओंस भी गिरी। सुबह तेज हवा भी चल रही थी। कुल मिलाकर जाड़ा अधिक तेज होने से लोग देर सुबह तक रजाइयों में दुबके रहे। तापमान अधिक होने के बावजूद तेज सर्दी में लोगाें के दांत किटकिटाने लग गए। सुबह दस बजे धूप निकली। दिन में सूरज के तेज चमकने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिन तक कोहरे का मौसम रहेगा।

सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री मापा गया। भोर से ही कोहरा छाया हुआ था। ठंडी हवा के कारण ऐसा लग रहा था मानो पांच डिग्री तापमान है। दिन चढ़ने के साथ कोहरा बढ़ता गया। सुबह 7 से 8 बजे के मध्य कोहरा नीचे उतरने लगा। कोहरे के कारण आधा किलोमीटर दूर दिखाई देना मुश्किल हो गया। ग्रामीण और हरियाली वाले इलाकों में कोहरा अधिक था। सुबह दस बजे तक धूप नहीं निकली। इसके बाद चटख धूप ने ठिठुरते लोगों को सर्दी से कुछ निजात दिलाई। दोपहर में तापमान 24.8 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को दिन में सर्दी अपेक्षाकृत कम महसूस की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1RbZWDc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment