जोधपुर।
बासनी थाना पुलिस ने एक महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोपी को नौ माह बाद जोधपुर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पीडि़ता को डराने व धमकाने के आरोप में वह जेल में बंद था।
थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह ने बताया कि एक महिला ने गत 24 अप्रेल को पड़ोसी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि वर्ष 2021 में युवक ने आपसी जान-पहचान बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे बहलाना-फुसलाना शुरू कर दिया था। फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला से बलात्कार किया था। उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। पीडि़ता से मकान बनवाने के लिए ली लोन राशि व सोने के जेवर बेचकर ढाई लाख रुपए भी ले लिए थे। पीडि़ता के एफआइआर दर्ज करवाने के बाद आरोपी ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। इस दौरान उसने पीडि़ता को समझौता करने के लिए धमकाना शुरू कर दिया था। पीडि़ता ने बासनी थाने में डराने व धमकाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था, लेकिन आरोपी ने सेन्ट्रल जेल से पीडि़ता को धमकाना शुरू कर दिया था। इस पर पीडि़ता ने भगत की कोठी थाने में डराने व धमकाने का एक और मामला दर्ज कराया था।
हाईकोर्ट से स्टे हटने के बाद पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट लेकर आरोपी को जोधपुर सेन्ट्रल जेल से गिरफ्तार किया। अब उसे भगत की कोठी थाने में दर्ज डराने व धमकाने के मामले में भी गिरफ्तार किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5NwhS9x
0 comments:
Post a Comment