ट्रेलर से विदेशी कोयले की चोरी, घटिया कोयला मिलाकर हो रही सप्लाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
विदेश से आयातित कीमती कोयले को चोरी कर घटिया स्त्र का कोयला व काला चूरा मिक्स कर सप्लाई किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय की सीआइडी क्राइम ब्रांच ने जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा थानान्तर्गत बरना गांव में एक गोदाम पर दबिश देकर विदेश से आयातित हजारों टन कोयला, दो ट्रेलर, एक मिक्सिंग लोडर ट्रैक्टर, सील मशीनें जब्त कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
अतिरिक्त महानिदेशक (क्राइम) दिनेश एमएन ने बताया कि विदेश से गुजरात के बंदरगाह पर विदेशी कोयला आने के बाद ट्रेलरों के माध्यम से राजस्थान व अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता है। ट्रेलर चालक व खलासी कुछ अन्य बदमाशों के साथ मिलकर ट्रेलरों से विदेशी कोयला चुराकर उसकी जगह घटिया क्वालिटी का लोकल कोयला अथवा काला चूरा मिक्स कर सप्लाई करते हैं।
हेड कांस्टेबल राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश कुमार की सूचना पर निरीक्षक सुभाषसिंह तंवर के नेतृत्व में विशेष टीम ने बिलाड़ा गांव के बरना गांव में एक गोदाम पर शनिवार देर रात दबिश दी, जहां से विदेश से आयातित 105 टन 810 किलो (दोनों ट्रेलर सहित) कोयला जब्त किया गया। पुलिस को देख गोदाम में मौजूद कई लोग अंधेरे में फरार हो गए। पुलिस ने कोटपूतली निवासी ट्रेलर चालक संजय पुत्र ठाकुरसिंह गुर्जर, बिहारीलाल पुत्र लक्ष्मीनारायण गुर्जर व खलासी विक्रम पुत्र हरिराम गुर्जर को गिरफ्तार किया। दो ट्रेलर, बिना नम्बर का मिक्सिंग लोडर ट्रैक्टर, सील मशीन भी जब्त की गई है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महेश कुमार, रविन्द्रसिंह, राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश कुमार भी शामिल रहे।
हाइवे किनारे गोदामों में गायब कर रहे कोयला
पूछताछ में दोनों चालक व खलासी ने गोदाम में जब्त विदेशी कोयले को गुजरात के गुरगांव व मोरबी से लेकर आने की जानकारी दी है। विदेश से बंदरगाह पर कोयला आने के बाद राजस्थान व अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता है, लेकिन ट्रेलर चालक हाइवे किनारे पर बने अवैध बाड़े व गोदाम में ट्रेलर ले जाकर कीमती विदेश कोयला चुराकर घटिया कोयला व काला बुरादानूमा चूरा मिला देते हैं। ट्रेलर की बॉडी को दुबारा मशीन से सील कर देते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1SyA7HO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment