जोधपुर।
पुलिस की ढिलाई के चलते चोरी व नकबजनी थम नहीं रही है। चोर गिरोह ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत डाली बाई मंदिर सर्कल के पास रामदेव नगर में मोबाइल दुकान से महज बीस मिनट में लाखाें के मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिए। वहीं, माता का थान थानान्तर्गत बलदेव नगर में सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों के मोबाइल व अन्य सामान चुराकर ले गए।
चौहाबो थाना पुलिस ने बताया कि पाल बालाजी के पास बालाजी नगर निवासी प्रीतमसिंह पुत्र किशनसिंह राजपुरोहित की डाली बाई मंदिर सर्कल के पास रामदेव नगर में पूजा मोबाइल नामक दुकान है। रात 2.40 से तीन बजे के बीच दुकान के शटर का लॉक व अंदर कांच का दरवाजा तोड़कर चोर दुकान में घुसे। चोरों ने शो-केस में रखे विभिन्न कम्पनियों के नौ नए मोबाइल, रिपेयरिंग के लिए आए 42 से 45 पुराने मोबाइल, 20-25 दूसरे पुराने मोबाइल, 4-5 हजार रुपए, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, 10-12 घड़ी, 30 चार्जर और पावर बैंक चुरा लिया।
उधर, दूसरी नकबजनी माता का थान थानान्तर्गत बलदेव नगर में हुई। मूलत: मथानिया हाल बलदेव नगर निवासी मनीष पुत्र कमलकिशोर पंवार के सूने मकान से चोरों ने चांदी के आभूषण, दस हजार रुपए, चार मोबाइल व अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AFRZhpN
0 comments:
Post a Comment