मतदाताओं के मन में क्या...सर्वे से जान रही मोदी सरकार, सर्वे में पूछे जा रहे यह सवाल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

खारिया मीठापुर। मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मतदाताओं के मन में क्या है, अब यह जानने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए नरेन्द्र मोदी एप पर जन मन नाम से एक विस्तृत सर्वे किया जा रहा है, जिसमें केन्द्र सरकार और सांसदों का फीडबैक लिया जा रहा है। साथ ही साथ उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में कई तरह के सवाल भी पूछे जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी मंशा से कराए जा रहे ’जन-मन’ सर्वे में केन्द्र सरकार की योजनाओं, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य समेत समग्र प्रदर्शन पर रिपोर्ट कार्ड बनाया जा रहा है। इसमें दो बातें और महत्वपूर्ण है। मौजूदा सांसदों के काम-काज का फीडबैक जुटाने के साथ-साथ निर्वाचन क्षेत्र के हालात पर राय पूछी है।

पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार को साल 2024 में 10 साल पूरे हो जाएंगे। इस साल पीएम मोदी अपने तीसरे आम चुनाव में जाएंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में साल की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जन मन सर्वे में हिस्सा लेने की अपील की है, साथ ही भारत की पिछले 10 साल की प्रगति और काम पर अपने सुझाव मांगे हैं।

यह भी जानने का प्रयास: सर्वे में यह भी पूछा जा रहा कि आपके निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के तीन लोकप्रिय नेता कौन है, उनके नाम लिखने हैं। संभवत: पार्टी इसके जरिए लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों का भी आकलन कर रही है। सर्वे के अंत में यह भी फीडबैक लिया जा रहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में क्या वे भाजपा को वोट करेंगे। सर्वे में कुल 14 सवाल शामिल हैं। यह सवाल 4 कैटेगरी में है। इसके माध्यम से जनता से रायशुमारी की जा रही है।


सर्वे में यह पूछे जा रहे सवाल

● मोदी सरकार के समग्र प्रदर्शन पर आप का आकलन क्या है?

● क्या आप अतीत की तुलना में अपने भविष्य के बारे में अधिक आशावादी महसूस करते हैं?

● दुनिया में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर आपकी राय क्या है?

● बुनियादी ढांचे का निर्माण, किफायती स्वास्थ्य सेवा, रोजगार के अवसर, किसान समृद्धि, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, कानून एवं व्यवस्था, शहरी विकास इत्यादि में केन्द्र सरकार के योगदान का मूल्यांकन क्या है।

● भाजपा के लोकप्रिय नेता कौन?


यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन 19 नए जिलों के लिए है ये खबर, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UqVp6h9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment