जोधपुर।
जोधपुर जिला ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम डीएसटी ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लम्बे समय से फरार दस हजार रुपए के इनामी आरोपी को पकड़कर खेड़ापा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। आरोपी से ड्रग्स तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि भोपालगढ़ थानान्तर्गत बिराणी गांव निवासी मदनलाल बिश्नोई पुलिस स्टेश खेड़ापा व भोपालगढ़ में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में आरोपी है। वह काफी समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। कांस्टेबल मुकनसिंह की सूचना पर डीएसटी प्रभारी एसआइ लाखाराम के नेतृत्व में पुलिस ने तलाश के बाद बिराणी गांव निवासी मदनलाल पुत्र मुकनाराम बिश्नोई को हिरासत में लिया। उसे खेड़ापा थाना को सौंप दिया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से ड्रग्स तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aWsUk6q
0 comments:
Post a Comment