राजस्थान में सनकी पति ने कर दी पत्नी की निर्मम हत्या, शव के पास बैठ किया फोन, 9 महीने पहले ही हुई थी शादी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Crime News: राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। पति ने पत्थर से वार करके पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार वह पत्नी को पीहर से वापस घर जाने के लिए लेकर निकला था और बीच रास्ते में इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने पत्थरों से अपनी पत्नी का सिर कुचला और फिर लाश को झाड़ियों में फेंककर परिजनों को फोन कर सारी जानकारी दी।

9 महीने पहले ही हुई थी शादी
मृतका की पहचान अर्चना मेघवाल के रुप में हुई है। मृतका का पीहर लोहावट के छीला गांव में है और ससुराल भोजाकोर गांव में है। 9 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। वारदात के बाद पुलिस ने मृतका के शव को लोहावट उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को जानकारी दी। अभी आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है हालांकि मामले का खुलासा अभी नहीं हुआ हैं।

यह भी पढ़ें : चेन्नई से शादी करके चूरू लाया, पेरेंट्स ने घर में घुसने नहीं दिया तो लड़की को मारकर खेत में गाड़ा




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wgADcdr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment