चोरी का सोना 33 लाख में बेचा, पुलिस पहुंची तो शोरूम से भागे सुनार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने खेमे का कुआं के पास पटेल बस्ती स्थित सूने मकान से आधा किलो सोना चांदी के मामले में उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के एक सुनार को गिरफ्तार किया। उसने 33 लाख रुपए चोरी का सोना खरीदकर एक कारीगर के मार्फत दो अन्य सुनारों बेचा था। पुलिस ने हापुड़ में दोनों सुनारों के मकान पर छापे मारे, लेकिन सुनार शोरूम बंद कर भूमिगत हो गए।
पुलिस के अनुसार गत 27 दिसम्बर की रात पटेल बस्ती निवासी राकेश पुत्र घेवरचंद पेशवा के मकान में सेंध लगाकर चोरों ने चार सौ से पांच सौ ग्राम सोना व भारी मात्रा में चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। एक दिसम्बर को नकबजनी का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने गत माह मूलत: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद हाल हापुड़ निवासी यासीन पुत्र बाबू उर्फ सलीम और मूलत: मुकीमपुर हाल गाजियाबाद निवासी वसीम उर्फ कालिया पुत्र समीसुद्दीन को गिरफ्तार किया था। आरोपी जोधपुर मे किराए का कमरा लेकर रहते थे और फिर कम्बल बेचने की आड़ में दिन में सूने मकानों की रैकी कर रात को चोरी करते थे। आरोपियों ने शास्त्रीनगर सेक्टर-सी निवासी रोहित माथुर और पटेल बस्ती निवासी राकेश पेशवा, प्रतापनगर और देवनगर में एक-एक मकान में चोरी करना कबूल किया था।
एएसआइ नारायणसिंह ने वसीम व यासीन से पूछताछ की तो सामने आया कि दोनों ने चोरी के सोने-चांदी के आभूषण हापुड़ में पिल्खुवा निवासी सुनार सचिन कुमार वर्मा को दो बार में बेचे थे। उसने पहली बार में दस लाख और दूसरी बार में 33 लाख रुपए दिए थे। यह आभूषण 60-70 लाख रुपए के बताए जाते हैं। सचिन ने चोरी के आभूषण हापुड़ में पिल्खुवा निवासी सुमित ज्वैलर्स के सुमित पुत्र विक्रम सुनार व गौरव ज्वैलर्स के प्रशांत पुत्र धमक सुनार को बेच दिए थे। इसमें गाजियाबाद निवासी स्वर्ण कारीगर रियाजुल पुत्र शमशुद्दीन भी शामिल था।
पुलिस पहुंची तो सुनारों में हड़कम्प, दोनों शोरूम बंद कर भागे
आरोपी सुनार सचिन कुमार वर्मा रिमाण्ड पर है। उसकी निशानदेही पर तीनों आरोपियों को पकड़ने व सोना बरामद करने के लिए एएसआइ नारायणसिंह की अगुवाई में पुलिस ने पिल्खुवा में दबिश दी। पुलिस को देख सुनारों में हड़कम्प मच गया। सुनार सुमित व प्रशांत अपने-अपने शोरूम के शटर नीचे कर फरार हो गए।कारीगर रियाजुल भी पकड़ में नहीं आ पाया। पुलिस ने आरोपियों से सम्पर्क का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। मौका नक्शा बनाने के बाद पुलिस बैरंग रवाना हो गई। आरोपी सचिन को सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने 64 ग्राम सोना बरामद कर पाई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BxMNfAZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment