जोधपुर प्रांत के 2.5 करोड़ लोगों तक पहुंचा अयोध्या राम मंदिर का न्योता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर की जनता को न्योता दिया गया है। अयोध्या में पीले चावल की पूजा की गई और उन्हें देशभर में वितरित किया गया। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद ने अक्षत अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं की ओर से घर-घर पीले चावल बांटे गए और लोगों को समारोह का साक्षी बनने का निमंत्रण दिया गया।

इसके लिए जोधपुर प्रांत से भी कार्यकर्ता अयोध्या से अक्षत कलश लेकर आए थे। जोधपुर प्रांत के करीब ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को पीले चावल बांटे गए। विहिप के महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जोधपुर प्रांत में 1 से 15 जनवरी तक अक्षत वितरण अभियान चलाया। आरएसएस और विहिप कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी भागीदारी निभाई। अभियान के तहत आरएसएस की योजना के अनुसार आरएसएस व विहिप की अलग-अलग टोलियां बनाई गईं। इनमें कार्यकर्ता प्रांत के विभिन्न गांव-शहरों तक पहुंचे और घर-घर निमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir : बंटवारे के बाद बसे लोगों ने पाई-पाई जोड़कर करवाया था राम मंदिर का निर्माण, पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी भी कर चुके दर्शन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है। हर तरफ़ राममय वातावरण बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने घर-घर में भगवा पताका, प्रभु राम चित्र के साथ पीले चावल देकर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने का आमंत्रण दिया है।
- योगेन्द्रकुमार, प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: 300 साल पहले अयोध्या के राम मंदिर में ‘राम टौका’ से था प्रवेश



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tlIRQf4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment