एक्शन में पुलिस, लॉरेंस-रोहित गोदारा गैंग के 13 ठिकानों पर रेड, 7 बदमाश गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जिले में शांति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला पुलिस ने गैंगस्टरों व उनके गुर्गों के विरूद्ध अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले ही दिन कुख्यात लॉरेंस विश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के फलोदी जिला क्षेत्र में आए 13 ठिकानों पर पुलिस ने रेड मारी और सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान इन बदमाशों से दो वाहन भी जब्त किए गए है।

जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से गैंगस्टरों व उनके गुर्गों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी जिले में रोहित गोदारा व लॉरेंस विश्नोई आदि गैंगस्टरों के एसोशिएट के ठिकानों पर पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश देकर सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है और मौके से बुल्ल गार्ड लगे दो वाहन जब्त किए गए है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

पहले किया चिन्हित, फिर दी दबिश
पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से गैंगस्टरों व उनके गुर्गों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान टीमों का गठन किया गया। टीमों की ओर से रोहित गोदारा व लॉरेंस विश्नोई आदि गैंगस्टरों के एसोशिएट के बारे में विभिन्न स्त्रोतों से सूचना संकलित कर उन्हें चिन्हित किया गया। इन चिन्हित गैंगस्टरों कें गुर्गों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई और गणतंत्र दिवस के दिन की अलसुबह 13 ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर बदमाशों को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

इन थाना क्षेत्रों में दी दबिश
पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि अलसुबह थाना लोहावट, भोजासर, मतोड़ा क्षेत्र में चिन्हित गैंगस्टर के ठिकानों पर दबिश दी गई। इस अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम फलोदी व पुलिस थाना लोहावट ने पुलिस थाना लोहावट क्षेत्र में कार्रवाई हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई व रोहित गोदारा कपूरीसर की गैंग से सम्बन्ध रखने वाले गुर्गों के 13 स्थानों पर दबिश दी और सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो व एक बिना नंबर की पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया है। दोनों वाहनों के आगे पीछे लोहे के बुल्ल गार्ड (एंगल) लगे हुए थे।

इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मनीष पुत्र बुधाराम निवासी जंभेश्वर नगर लोहावट को गिरफ्तार कर उसके पास से बिना नंबरी बुल्ल गार्ड (लोहे के ऐंगल) लगी स्कॉर्पियो जब्त की गई है। मनीष के खिलाफ 27 मुकदमें दर्ज है। इसी तरह ⁠राजू ढाका पुत्र बगडूराम विश्नोई निवासी चंद्रनगर लोहावट, ⁠अशोक उर्फ मंत्री पुत्र बुधाराम सियाग निवासी श्रीराम नगर, जम्भेश्वर नगर लोहावट, विकास दलानी पुत्र मोहनराम खिलेरी निवासी मूलराज लोहावट, अनिल राव पुत्र बाबूराम निवासी मूलराज लोहावट, संतोष उर्फ संगीर पुत्र ओमप्रकाश जाति विश्नोई निवासी चन्द्रनगर लोहावट व नरेश उर्फ नरेश कुमार पुत्र भंवरलाल जाति विश्नोई निवासी चन्द्रनगर लोहावट को गिरफ्तार किया है। इसी तरह राजू ढाका के खिलाफ पूर्व में सात, अशोक उर्फ मंत्री के खिलाफ एक, विकास दलानी के खिलाफ छह, अनिल राव के खिलाफ तीन, संतोर्ष उसंगीर के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के साथ इसका अवश्य ध्यान रखें, नहीं तो चालान के लिए तैयार रहें

वाहनों को डिटेन करने के निर्देश
जिले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए गैंगस्टरों व उनके गुर्गों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। ऐसे में सभी थानाधिकारियों व जिला स्पेशल टीम फलोदी को जिला क्षेत्र में बिना नंबरी, बुल गार्ड व काले शीशे लगे सभी वाहनों को डिटेन करने के आदेश दिए है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों से उनकी स्वयं की गतिविधियों व गैंगस्टरों के साथ इनके संबंधों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
हनुमानप्रसाद मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक, फलोदी

यह भी पढ़ें- इन बेशर्मों को शर्म क्यों नहीं आती? ड्राई डे के दिन पुलिस थाने के नजदीक खूब बिकी शराब



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WADxCTr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment