अवैध खनन : 10 लाख रुपए जुर्माना वसूला, 25 वाहन जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
राज्य सरकार के निर्देश पर अवैध बजरी व पत्थर खनन माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खनिज एवं भू-विज्ञान विभाग ने जोधपुर शहर व ग्रामीण में कई जगहों पर छापेमारी कर अवैध खनन के 37 मामले पकड़कर 9.24 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया। एक मशीन व 25 अन्य वाहन जब्त किए गए।
खनिज अभियंता महेश शर्मा ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपखण्ड स्तर पर पुलिस, वन और राजस्व विभाग के साथ छह जांच दल गठित किए गए थे। बावड़ी में अवैध खनन के दो और परिवहन के पांच मामले पकड़े गए। एक एफआइआर दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार, एक जेसीबी मशीन, सात वाहन व 192 टन खनिज सामग्री जब्त कर 3,37,874 रुपए जब्त किए गए।
वहीं, भोपालगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन व भण्डारण के एक-एक और परिवहन के तीन मामले पकड़ गए। अवैध खनन में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर तीन वाहन जब्त किए गए। 97.5 टन खनिज सामग्री जब्त की गई। जोधपुर ग्रामीण में अवैध खनन के छह मामले पकड़ गए। पांच वाहन व 423 टन खनिज सामग्री जब्त कर 1,95,600 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। पीपाड़ शहर में दो वाहन जब्त करते हुए अवैध भण्डारण का एक मामाल पकड़ा गया। 190 टन खनिज सामग्री जब्त कर 2,28,250 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
इसी तरह बिलाड़ा में अवैध खनिज सामग्री परिवहन करने छह वाहन और भण्डारण का एक मामला पकड़ा गया। 105 टन खनिज सामग्री जब्त कर 80 हजार 350 रुपए जब्त किए गए। वहीं, ओसियां में अवैध खनिज सामग्री से भरा एक वाहन डम्पर पकड़ा गया।4 टन खनिज सामग्री जब्त कर 26400 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। तिंवरी में एक वाहन जब्त कर 18 टन खनिज सामग्री जब्त की गई। शेरगढ़ में अवैध खनन का एक मामला दर्ज कर 25 टन खनिज सामग्री जब्त की गई और 50 हजार रुपए जुर्माना वसूला किया।
इस प्रकार अवैध खनन के दस, अवैध खनिज सामग्री परिवहन के 23 व भण्डारण के 4 मामले पकड़ गए। एक एफआइआर दर्ज कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे 1054.56 मैट्रिक टन खनिज सामग्री जब्त कर एक मशीन व 25 अन्य वाहन जब्त किए गए। कुल 9,24,474 रुपए जुर्मना वसूला गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sWm9Rt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment